ग्राम पसौद के देवेंद्र का सीआईएसएफ में चयन होने पर ग्रामवासियो ने दी शुभकामनाये
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम पंचायत पसौद का बेटा अब देश सेवा करेगा,ग्राम के देवेन्द्र कुमार साहू का चयन सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के लिए हुआ है, देवेन्द्र के सम्मान में ग्रामवासियों ने गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली, इस दौरान सभी ने देवेंद्र की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, देवेन्द्र के लगातार मेहनत का नतीजा ये हुआ कि उनका चयन हुआ हैं,उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी, गाजे बाजे के साथ धूमधाम से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। गांव के बेटे की इस उपलब्धि पर सभी लोग झूम उठे, देवेंद्र के माता पिता रामबाई ईश्वर साहू बेटे की इस सफलता से खुश हैं, जिसके विदाई समारोह में फिंगेश्वर थाना प्रभारी पवन वर्मा सरपंच मीना साहू, पूर्व सरपंच संतराम साहू,संतोष साहू,जनपद पंचायत सभापति अर्चना दिलीप साहू सहित समस्त ग्रामवासी सम्मिलित हुए।
There is no ads to display, Please add some


