औंधी सीतागाँव जोन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया चार्ज

2023 चुनाव के लिए विधायक की उपस्थिति में बनी रणनीति

हरदीप छाबड़ा

मोहला (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में आगामी 2023 की विधानसभा चुनाव तथा 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर के द्वारा औंधी तथा सीतागांव जोन का संयुक्त जोन स्तरीय बैठक बड़गांव में रखा गया था। जिसमें दोनों जोन के सेक्टर प्रभारी बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर अधिक मजबूती से कार्य करना चाह रही है जिससे छ.ग. में 75 से अधिक सीटों का दायरा पार किया जा सके। इसके लिए सभी 23 बूथों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है जो हर बूथ में जाकर 21 लोगों का नाम, नंबर सहित लिस्ट बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 

घर-घर मोदी सरकार की असलफता को गिनाना है

मोदी सरकार की सबसे बड़ी असफलता यही है की 9 सालों में बेतहाशा महंगाई की मार आम आदमी को ही पड़ रही है। रसोई से लेकर स्टेशनरी तक की सामानों पर टैक्स तय किया गया। हर खाते में 15 लाख की राशि बोलकर मोदी सरकार ने केवल आम जनता के साथ छल करने का कार्य किया है। 

विधायक ने चुनावी तैयारियों पर दिया जोर

विधायक इंद्रशाह मंडावी ने जोन की बैठक में चुनाव तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने भाजपा के 15 सालों के कमियों को गिनाकर लोगो को कांग्रेस से जोड़ने के लिए कहा साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को बताकर हर घर तक कांग्रेस की मजबूत पहुंच बढ़ानी है। नवीन जिला का निर्माण, तहसील निर्माण, विद्युत व्यवस्था, अंतिम छोर में बसे गांव तक विधायक का दौरा और वहां के समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण जैसे कार्य इन साढ़े चार साल में कर लिया गया है जो सुखद है। विकास कार्यों के दम पर हम पुनः 2023 में सरकार बनायेंगे इन साढ़े चार साल में कोरोना महामारी जैसे विभीषिका के बीच में भी हमने वनांचल क्षेत्र के लिए विकास का नया पैमाना तय किया है।

युवा नेतृत्व की तलाश करना है

इस दौरान नेतृत्व विकास मिशन के विधानसभा समन्वयक देवानंद कौशिक ने एलडीएम से संबंधित जानकारी जोन की बैठक में दिया। उन्होंने बताया की कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति तथा जनजाति क्षेत्रों में पुनः मजबूती से कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए रूट लेवल पर काम करेगी जहां अलग-अलग जाति वर्ग से नेतृत्वकर्ता का तलाश किया जाएगा जो कांग्रेस के प्रति निष्ठा से कार्य कर सके जिसके माध्यम से आसानी से कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकें।

प्रभारी जिनके माध्यम से लेना है बूथ का जायजा

गढ़डोमी, डोमिकला में घसिया राम नाग व हरिशंकर मिश्रा, साल्हेभट्टी में माखन पिस्दा, औंधी में गरुड़ शाह व हेमंत मिंज, बडगांव में नीलसाय मंडावी व केसर नेताम, जामड़ी में महेश्वर कुपाल, बोड़ेगांव में बाला राम, पालेभट्टी में रोहित भूआर्य व बाबू राम सिदाम, सरखेड़ा में नाजुक तारम व हरी गवरना, शारदा में कृपा राम कोसमा, मोरचुल में पंडित कोसमा, नवागांव में नरसिंह कोसमा,पेंदोड़ी में धीरपाल कोठारी व परदेशी मंडावी, बागडोंगरी में बालाराम मंडावी को प्रभारी बनाया गया है जो आगामी दिनों में प्रभार क्षेत्र में जाकर बूथ का दौरा करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version