गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत अमेठी के आश्रित ग्राम बनगांव में विधायक रोहित साहू जी के अनुशंसा पर आज सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू साहू ,ग्राम पंचायत सरपंच अमेठी देव कुमार दीवान के कर कमलों से हुआ लोगों की काफी लंबित मांग को आज पूर्ण होने से ग्रामीण जनो में काफी खुशी का माहौल था भाजपा की सरकार आने के बाद सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो रहा है, लोगो ने विधायक रोहित साहू के प्रति आभार जताया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे वार्ड पंच संतु गोड, सुकलाल बरीहा, लखन बरिहा, सुकालू बरीहा आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
