गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। आज 18 फरवरी से ग्राम बारूला में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का 9 दिवसीय आयोजन दोपहर 2 बजे कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं घाट स्थापना के साथ शुभारंभ होगा। अंचल के कांग्रेस नेता दुखुराम साहू के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर भागवत कथा तेलीबांधा खल्लारी के पं. हरि ओम शरण तिवारी के मुखारवृन्द से श्रवण की जावेगी। कथा में 19 फरवरी को सुकदेव जन्म, परीक्षित जन्म, 20 फरवरी को सती मोक्ष एवं धु्रव चरित्र, 21 फरवरी जड़भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, 22 फरवरी को समुन्द्र मंथन वामन बली प्रसंगो पर प्रवचन होंगे। आयोजक साहू परिवार ने श्रद्धालुओं, भागवत प्रेमियों, आमंत्रित जनों, ग्रामीणों आदि से कथा श्रवण कर पुर्ण्याजन प्राप्त करने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
