फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकास खण्ड के ग्राम बेलर में सी. सी. रोड का भूमिपुजन करने पहुंची जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहूं का काफ़ी जोरदार एवं धूम धड़ाके के साथ स्वागत किया गया। बजरंग चौक से कार्यक्रम स्थल तक मुख्य अतिथी पुष्पा साहू पैदल पहुंची तो पूरे रास्ते महिलाओं ने फूल बरसाते हुए श्रीफल भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एक भारी भीड़ भरी सभा को संबोधीत करते हुए जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू ने भाव विभोर होते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस उत्साह उमंग और पटाखे,बाजे गाजे के साथ मेरा स्वागत किया है,मैं आप लोगों का हृदय से धन्यवाद देती हूँ।उन्होंने कहा कि उन्होने पांच साल के जनपद अध्यक्ष कार्यकाल में वि.ख. की लगभग सभी पंचायतों में बिना भेदभाव के ग्रामीणों की जरूरतों,आवश्यकताओं को क्षेत्र के जनपद सदस्यों से सलाह कर ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यों को अंजाम दिया है कुछ पंचायतों मे विकास कार्यो कि स्वीकृति दी जा रही है।आप लोगों ने जिस विश्वास के साथ मुझे जनपद अध्यक्ष जैसे प्रतिष्ठापूर्ण पद पर बैठाया है, मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि भविष्य में मुझे जो भी बड़ी-छोटी जवाबदारी आप लोग देगें, मैं उसका निर्वहन इसी तरह करूंगी।श्रीमति साहू ने अपने उद्बोधन में छ.ग. की कांग्रेस सरकार की अनेक ग्राम्य विकाश एवं जरूरतमंदों के लिए बनाई गई अनेकानेक योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छ.ग. की अस्मिता एवं समृद्धि के लिए लगातार 5 साल तक जो काम किया है,उससे ६.ग. के ग्रामीण, मजदुर, किसान काफ़ी संपन्न एवं खुश है।इसके पूर्व ग्राम बेलर पहुंचने पर पुष्पा साहु का स्वागत सरपंच टायलराम साहु,उपसरपंच धनेश्वरी साहु,सहकारी बैंक अध्यक्ष शेखर साहु,घनश्याम ध्रुव, तेजराम साहु, संदीप साहू सहित ग्राम के अनेक गणमान्य ग्रामीणो महिलाओं एवं युवाओ ने श्रीफल भेंट कर किया। कार्यक्रम स्थल ग्रामीणों से खचाखच भरा हआ था।कार्यक्रम में छ.ग. सरकार 2 की योजनाओ के पम्पलेट भी बाटे गए।कार्यक्रम में रवि साहू, नेतराम सिन्हा,कृष्णा यादव, ओमप्रकाश साहु,छन्नूराम साहु,अश्वनी साहु,जीवराखन साहु, हेमलता साहू, लोकिन साहू,रामबाई विश्वकर्मा कुलदीप सिन्हा,सौरभ साहु सहित राजीव युवा मितान क्लब,गौठान समिति,ग्राम पंचायत के पंच, बिहान समूह की महिलाएं, आसपास गांव के ग्रामीण आदि सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।
ग्राम बेलर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने किया सी. सी. रोड का भूमिपुजन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
