गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम बेलर में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह एक पर्व तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह पर्व भाई और बहन के अटूट प्रेम और बंधन का भी प्रतीक है यही वजह है की प्रतीक के तौर पर बहने अपने भाई की कलाई पर रेशम का कच्चा धागा बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती है। ग्राम के प्रतिष्ठित व्यवसायी रमणिक साहु ने भी अपने भरे पुरे परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। परिवार के भाइयो पप्पू, रितू, मोनू, मिहिर, समीर, कुश, रूद्र ने अपनी कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाकर अपनी बहनो सरोज, केशर, नेहा, ईप्पू, निष्टी, आरु की रक्षा का वचन दिया।
There is no ads to display, Please add some


