राघवेंद्र सिंह
बेमेतरा/नवागढ़ (गंगा प्रकाश)। विधानसभा के ग्राम बोरतरा में तीन दिवसीय श्रीमद, भागवत कथा में पहुंचकर आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ, जगजीवन खरे ने शामिल होकर आशीर्वाद ली । युवाओं व ग्रामीणों ने डॉ, खरे का स्वागत किया । युवाओं एवं बुजुर्ग के आहवान पर डॉ, खरे ने श्रीमंद, भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भाजपा नेता डॉ, जगजीवन खरे ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम चंद्र जी ने जिस तरह से अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान और बड़ों की आज्ञा का पालन करते हुए अपने जीवन यापन किए उसी तरह इस रामायण से हमें ज्ञान प्राप्त करके उसे अपने जीवन में उतारनी चाहिए । भगवान श्रीराम की पावन कथा को जन-जन तक पहुंचाना और रामायण को जीवन में आत्मसात कर लोगों का परोपकार करना ही हमारा धर्म है। राम एक ऐसा नाम है जिसके सुमिरन मात्र से इंसान इस भव से पार हो सकता है। राम हम सभी के आराध्य हैं। पूरा रामायण जीवन जीने की सीख दिया है।
There is no ads to display, Please add some


