सीसी रोड एवम गौठान का किया भूमिपूजन

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने मंच निर्माण का घोषणा किया

हरदीप छाबड़ा

मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)।-ग्राम पंचायत धोबेदंड के आश्रित ग्राम भुरसाटोला में गंवई बइठका का कार्यक्रम रखा गया था। ग्रामीणों ने विधायक के आगमन पुष्प हार से उनका स्वागत किया। 

फिर शुरू हुआ अपने अंदाज में विधायक का गंवई बइठका, क्रमशः ग्रामीणों ने गांव की समस्या एवम अपने निजी समस्याओं को विधायक के पास रखा। सबको ध्यान पूर्वक सुनकर विधायक ने तुरंत सभी समस्या का निराकरण किया तथा आश्वासन दिया। 

सरपंच ने विधायक का स्वागत किया एवम मुख्य मार्ग से भुरसाटोला तक सड़क निर्माण का मांग किया। 

विधायक ने अपने उद्बोधन में मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी नव जिला के लिए सभी ग्रामीणों को बधाई दिए।

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से चर्चा किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हाट बाजार क्लिनिक, आजीविका के क्षेत्र में बिहान के महिलाओं द्वारा बहुउद्देशीय कार्य, किसानों के समृद्धि हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना, युवाओं के लिए राजीव मितान क्लब योजना जैसे कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। सभी योजनाओं का समुचित लाभ लेवें।

केंद्र सरकार की गलत नीतियों से दिनों दिन बढ़ रही महंगाई के बारे में भी लोगो को बताया। महंगाई लाने वाले सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया।

 भारी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस से जुड़े

इंद्र शाह मंडावी एवम भूपेश बघेल के नेतृत्व से खुश होकर किरण सिंह उसेंडी, राजेश मंडावी, संजू नेताम, महेंद्र सिंह उसेंडी, बनास बोगा, बसंत लाल कुंजाम, त्रिलोक यादव, धनीराम कमरों, शत्रुहन कमरों, समरू यादव, रमेश यादव, शिव यादव, बालियार सिंह यादव, धन्नुराम उसेंडी, अग्रोतीन बाई, फकीर राम आत्रामे, हलदार साय, मदन यादव, सागन लाल यादव, अमर सिंह यादव, सुखु राम मंडावी, रामातीन बाई, उतरा बाई उसेंडी, कीर्ति बाई मंडावी, भुनेश्वरी नेताम, पुनिया बाई उसेंडी, रेखा बाई बोगा, गोमती बाई, कीर्ति बाई, कला बाई, ललिता बाई, पाचो बाई, रामुला बाई, प्रेमलता यादव, हिरोंडा बाई, समोटिन बाई, पार्वती यादव, देवनति यादव, लक्ष्मी यादव, पार्वती मंडावी, संजू नेताम, अर्जुन कुंजाम, संजय, त्रिलोक यादव, लखन उसेंडी, कुशल यादव, तोमेंद्र यादव, शिव यादव, किशोर उसेंडी, बंटी आतरामे, राजेश मंडावी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच इंदिरा बाई घावडे, फकीर साय, राजेंद्र प्रसाद, सगनू राम, लीला बाई, गोविंद घावडे, महामंत्री द्वय संजय जैन, राजेंद्र जुरेशिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहला के अध्यक्ष नोहरू कुमेटी, दिनेश शाह मंडावी अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर, राकेश मंडावी, सुरजीत ठाकुर, संतराम, दुकाल सिंह, ललित राम, सुखराम, पांडीराम, प्रभुराम, सोहन, अजय राजपूत, सुखदास मंडावी, रामदेव मंडावी, सफीक खान मोहम्मद खान के साथ साथ कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम महिलाएं  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर प्रभारी रशीद खान ने किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version