रायपुर (गंगा प्रकाश)। आरंग बीजेपी के युवा और ऊर्जावान नेता खुशवंत गुरु इन दिनों लगातार आरंग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरा कर रहे है। भेट मुलाकात की इसी कड़ी में खुशवंत गुरु आरंग विधानसभा के ग्राम भैंसा पहुंचे। यहां उन्होंने आदर्श गणेश समिति द्वारा आयोजित गणेश विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया और गणपति महराज को धूम धाम से विदा किया।इस दौरान ग्राम वासियों एवं समिति के समस्त सदस्यों ने फौज-पटाखों के साथ उनका बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। साथ ही खुशवंत गुरु ने कुणाल जायसवाल को उनके जन्मदिन के अवसर पर ढेर सी बधाइयां दी।
There is no ads to display, Please add some
