छुरा/रसेला (गंगा प्रकाश)। युवा पीढ़ी लगातार नशे का शिकार होती जा रही है। आएं दिन युवाओं में बढ़ते नशाखोरी के मामले देखने को मिल रहें हैं। यही हाल आसपास के क्षेत्रों में भी है। यहां पर भी आएं दिन युवा वर्ग को चोरी छीपे नशा करते आसानी से देखा जा सकता है। इसे लेकर रसेला की महिलाओं ने अपनी तरफ से ग्रामसभा में आवेदन देकर शराब बंदी पूर्णतः बंद करने की अपील किया गया जिसमें ग्राम प्रमुख और ग्रामवासियों ने महिलाओं की बात अच्छी पहल बताते हुए, यहां निर्णय लिया गया कि जो भी शराब बनाकर बेचेगा या बाहर से लाकर बेचता है और शराब पीकर कोई भी गांव में घुमेगा इसके लिए स्थानीय प्रशासन दंड का प्रवधान रखा गया है। साथ ही साथ 25 महिलाओं कामडो का गठन किया गया। बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि यह समस्या लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। युवा व कम उम्र के बच्चे नशे की गर्त में डूब अपना भविष्य के साथ अपना जीवन समाप्त करने पर तुले हुए हैं। बैठक में महिलाओं द्वारा यहां भी बताया गया कि शराब के कारण घर पर रखें चावल को बेचकर शराब पी लेते हैं। बाई दिनभर रोज़ी मज़दूरी करने जाते हैं और पति नशाखोरी करके आकर घर में झगड़ा करते हैं। समाज में क‌ई लोग ऐसे होते हैं जो नशे की लत पाल कर पूरी तरह नशे के आदी हो चुके हैं, सरपंच बिग्रेद्र ठाकुर, उपसरपंच परमेश्वर यादव, ग्राम पटेल लोकराम यादव, ग्राम प्रमुख डी आर यादव, संतराम नेताम, कमलेश्वर नायक,देवलाल बारिक, रामेश्वर सिन्हा, वेदव्यास निषाद, नदुदास गांव के बैगा भागवत कोमर्रा, मेहतरू नायक, कचरू निषाद, ईश्वर ठाकुर, लोकराम ध्रुव,अमरू ठाकुर, धनेश्वर ठाकुर, दयाराम निषाद आदि ने कहा कि इस अभिशाप को जड़ से खत्म करने के लिए गांव के सर्वसमाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। नशा व्यक्ति के शरीर के लिए तो हानिकारक है ही, साथ ही यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है। नशा वो बीमारी है जो न केवल एक परिवार बल्कि समाज और देश के भविष्य को ख़तरे में डालने का काम करता है। गांव की बैठक में प्रस्ताव पारित कर कोटवार द्वारा मुनादी भी करा दी गई है। इस मौके पर महिलाएं सेवती ठाकुर, पीला बाईं,टिकेश्वरी कोमर्रा, वत्सला निषाद, देवकी मरकाम, बिमला मानिकपुर,रामकुवर मरकाम, अहिल्या ध्रुव,सुनती ठाकुर,कौशिल्या सेन, शारदा यादव, लोकेश्वरी कोमर्रा, पुजा निषाद, सिया बाईं, रेवती कोमर्रा, दमयंती नागेश, कविता कोमर्रा, बिमला मरकाम, फुलेश्वरी निषाद, मंगली विश्वकर्मा,हेमीन पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version