गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद के ग्राम सढोली में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत NIWCYD संस्था एवं  गरियाबंद ट्रायबल  फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण से संबंधित सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई तथा पौधा रोपण कर सुरक्षा करने हेतु  शपथ लिया गया ।  5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस का विषय प्लास्टिक प्रदूषण रोकने अभियान के तहत प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर केंद्रित किया गया तथा प्लास्टिक की बोतल और पालीथीन को पुनः उपयोग कर अलग-अलग घरेलू साज-सज्जा का सामान तैयार किया गया l और सामुदायिक स्तर पर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और इस तरह की नवीन वस्तुओं के माध्यम से प्लास्टिक को पुनः उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया एवं  प्लास्टिक के सामानो को खुले में न फेंकने की भी सलाह दी गई। 

सभी गांवों के हरियाली समूह को पर्यावरण को लेकर उनके जिमेदारी तथा भविष्य में होने वाले वृक्षारोपण अभियान में गाँव के अप्रयुक्त भूमि, सड़क के किनारे, वन भूमि और अन्य अनुपजाऊ भूमि में पौध रोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु सलाह दिया गया और सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए सभी ग्रामवासियो से अनुरोध किया गया। साथ ही पौधा रोपण कर पर्यावरण को बचाने हेतू संदेश दिया गया।  ये कार्यक्रम भविष्य के पौध रोपण अभियान का नींव के दृष्टि से मनाया गया तथा पर्यावरण के सुरक्षा हेतु अपने जिमेदारी को जाहिर कर सभी प्रतिभागियों को  जागरुक किया गया ।

आखिरी में सभी को धन्याबाद देते हुए अपने भविष्य और आने बाले पीढ़ी के लिए मंगल कामना किया गया। 

इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 12000 पौधा रोपण करने का शपथ लिया गया, जिसको पत्राचार के माध्यम से जिलाधीश को भी अवगत कराया गया I पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सढोली के सरपंच  लव कुमार ध्रुव , कृषि विज्ञान केंद्र से डॉक्टर इशु साहू , NIWCYD संस्था से परियोजना प्रबंधक मलय कुमार साहू , सब्जेक्ट एक्सपर्ट रोहित कुमार सोनवानी , टीकाराम नागेश , दीप नारायण तिवारी , ग्राम संयोजक सुश्री नंदनी ध्रुव , दानीराम साहू , पीताम्बर पटेल  ,सुश्री जितंगनी यादव , भिवानी सिन्हा , ग्राम विकस समिति अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति दुबे , एवं ग्रामविकास समिति के सभी सदस्य व ग्राम वासियों की सराहनीय उपस्थिति रहा I


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version