घरघोड़ा लैलूंगा रोड श्याम मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम।
जितेंद्र सिंह ठाकुर
घरघोड़ा(गंगा प्रकाश)। बाबा श्याम के दीवानों के नाम से पहचान बनाने की ओर अग्रसर श्रद्धा की नगरी घरघोड़ा श्याम रंग में रंगने जा रही है, श्याम के दीवानों की संख्या नगर में बढ़ती जा रही है आय दिन श्याम महोत्सव का आयोजन होती रहती है। पुनः श्याम सरकार सेवा संघ द्वारा घरघोड़ा में दिनांक 20/02/2023 सोमवार को शायम 7.30 बजे से लैलूंगा रोड घरघोड़ा में बाबा श्याम का अखाड़ा श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, श्याम संघ द्वारा श्याम बाबा का भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा जिसमें रात भर श्याम संगीत से दरबार में भजनों की बहार होगी, मदमस्त होकर सभी श्याम भक्त बाबा के सेवा में भक्तिमय भाव में झुमेगें इस आयोजन में सभी क्षेत्रों वासियों को आमंत्रित किया गया है, कार्यक्रम में मुख्य रूप से पटियाला से विशाल शैली जी एवम कोलकाता से नितेश गोलू शर्मा जी भोपाल से निशा दृवेदी जी सक्ति से अभिषेक कथूरिया जी अपने भजनों से बाबा को रिझायंगे। हमेशा की तरह घरघोड़ा के श्याम भक्त तैयारीयों में लगे हुए।
There is no ads to display, Please add some


