प्रेम अग्रवाल

घरगोड़ा (गंगा प्रकाश) दिनांक 30-08-2022 को प्रार्थी हेमंत कुमार राउत निवासी दुर्गा मंदिर पास संजय दर्शन के किराये का मकान घरघोड़ा जिला रायगढ़ (का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि हमारी कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड बिलासपुर के अंतर्गत घरघोड़ा-धरमजयगढ़ के मध्य रेल विद्युतीकरण का काम कर रहा है। मेरे द्वारा दिनांक 28-08-2022 को कार्य स्थल का निरीक्षण किया गया तो ग्राम भेंगारी से टेण्डा नावापारा तक वायरिंग लगाया गया था जिसमें से रेल्वे कैटनरी तार 432 कीमति 45000रू को कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 27-08-2022 के से 28-08-2022 के मध्य रात में चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्र. 372@2022 धारा 379 भादवि.कायम कर विवेचना माल मुल्जीम पतासाजी में लिया गया। माल मुल्जीम पतासाजी दौरान संदेही आरोपी मनोहर राठिया उर्फ भुरू पिता रामप्रसाद] तीजराम अगरिया उर्फ मोटु पिता दीनाराम अगरिया] अमरलाल राठिया पिता रामसिंह राठिया] हेमसिंह राठिया उर्फ बुटकु पिता तिलकराम राठिया सभी ग्राम बहिरकेला थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार कर अपहृत संपत्ति को मोहित शेख तथा मुजाहिर खान के पास बिक्री करना बताये जिससे आरोपी मोहित शेख पिता मुशरीफ शेख पाटकेलडगा थाना सगोरदिघा जिला मुर्शीदाबाद (प.बं- हामु घरघोड़ा पदमन किराया का मकान थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ तथा मुजाहिर खान उर्फ राजु खान पिता मोह कासिम खान वार्ड क्र 02 ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ किया आरोपियों को दिनांक 19.09.2022 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 20.09.2022  को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version