घरघोडा(गंगा प्रकाश)। प्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है शत प्रतिशत मतदान को लेकर जिले के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में पूरे जिले में मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम जोरो पर है उसी कड़ी में आज घरघोडा के हाई स्कूल मैदान में एसडीएम रिषा ठाकुर की अगुवाई में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में एसडीएम ने मतदाताओं को जागरूकता के साथ शत प्रतिशत मतदान करने का नेवता देते हुए मतदान करने की शपथ दिलाई गई। आपको बता दे एसडीएम के दिशानिर्देश में तहसीलदार विकास जिंदल के द्वारा मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज नगर में लगभग 2 हजार की संख्या में उपस्थित अलग अलग विभाग के अधिकारी कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका व स्कूली बच्चों के सहयोग से स्वीप का मोनो भी तैयार किया गया। और साथ ही घरघोड़ा क्षेत्र में आये नई वधुओं का एसडीएम ने सम्मान टोकरी देकर वोट करने की अपील की।कार्यक्रम में एसडीएम रिषा ठाकुर तहसीलदार विकास जिंदल नायब तहसीलदार सहोदर राम जनपद पंचायत सीईओ सुरेश्वर नाथ तिवारी महिला बाल विकास रत्ना साहू अधिकारी प्राचार्य आत्मानंद संजय पंडा ग्रामीण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एसडीओ आर के टंडन ग्रामीण यांत्रिकी एसडीओ कमलेश गुप्ता बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक पत्रकारगण शामिल रहे।
घरघोडा में एसडीएम रिषा ठाकुर ने नेवता के साथ मतदान करने दिलाई शपथ
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
