फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला टिकरापारा घुरसा में शाला प्रवेश उत्सव 30 जून 2023 दिन शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती मालती साहू जनपद सदस्य अध्यक्षता रविंद्र साहू सरपंच विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष यसवंत भारती खेलन ध्रुव प्रधान पाठक रूप सिंह दीवान माताएं कुसुम बंजारे देवेश्वरी भारती वेद भाई गायकवाड दुकलहिन जांगड़े बत्ती गायकवाड उषा साहू खेमू आदिल शिक्षक भागीरथी डहरिया अमित भोसले के द्वारा मां शारदे की पूजा अर्चना से किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों पालको माताओं और शिक्षकों का स्वागत करते हुए सभी नव प्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर मुंह मीठा करा कर स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही सभी बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक और गणवेश वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नुमेश कंवर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों द्वारा आशीर्वाद वचन स्वरूप सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
There is no ads to display, Please add some
