घोर नक्सल प्रभावित ग्राम पायलीखण्ड में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत ग्रामीणों को दैनिक उपयोगी का समान वितरण किए।
बच्चों को स्कूल बैग एवं युवाओं को क्रिकेट वालीबॉल का किट दिए।

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज घोर नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील ग्राम पायलीखण्ड में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। थाना प्रभारी पायलीखण्ड (जुगाड़) सहायक उप निरीक्षक यादुराज ठाकुर द्वारा सीआरपीएफ बी/211 कंपनी एवं थाना इंदागांव के सीआरपीएफ डी/211 के सहायक कमांडेंट निरंजन सिंह के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नक्सल उन्मूलन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध, बालक-बालिका संबंधी अपराध, यातायात नियमों के संबंध में जन जागरूकता फैलाना था। इसके साथ ही पुलिस और जनता के मध्य मधुर संबंध स्थापित करने और माओवादी नक्सलियों को सिविक एक्शन के माध्यम से आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत ग्रामीणों (महिला/पुरुष), बच्चों को साड़ी, कंबल, मच्छरदानी, गैती, फावड़ा, स्कूली बच्चों को स्कूली बैग, पेन, कॉपी एवं युवाओं को खेल सामग्री (क्रिकेट व वॉलीबॉल किट) का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शामिल एक ग्रामीण ने कहा, “यह एक बहुत ही उपयोगी कार्यक्रम था। हमें नशा मुक्ति और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जानने को मिला।”
यह कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच संवाद को बढ़ावा देने और सामुदायिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीणों ने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि उनकी उपस्थिति से उनका मनोबल बढ़ा है और वे अब अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं।
There is no ads to display, Please add some


