कार्यक्रम आयोजक के रुप में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव रहे मौजूद

चन्द्रपुर विधानसभा के राज्यपाल से पुरस्कृत, उत्कृष्ट एवं सेवानिवृत्त सहित कुल 350 शिक्षकों  का हुवा सम्मान

करन अजगल्ले 

सक्ति/ डभरा (गंगा प्रकाश)।- चन्द्रपुर विधानसभा  के ऊर्जावान विधायक रामकुमार यादव के कुशल नेतृत्व में स्कूली बच्चों के भविष्य गढ़ने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सरोकार से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और लगन के साथ जुटे रहने वाले शिक्षकों का सम्मान करने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सृजन स्कूल डभरा में किया गया। जिसमे नवीन जिला सक्ति के मालखरौदा एवं डभरा ब्लॉकों के उत्कृष्ट एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और ज्योतिबा फुले के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन सहित शिक्षा हे जिनगी के आधार लोक सांस्कृतिक से हरी प्रेमी की टीम द्वारा स्वागत वंदन से  प्रारंभ हुआ।

 इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दिव्या अग्रवाल  (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा ) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.एल. खरे  (जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती),  पत्रिका दयाल सोनी (अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा), लकेश्वरी देवा लहरे  (अध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा),  प्रीतम अग्रवाल (अध्यक्ष नगरपालिका परिषद डभरा), कमल किशोर पटेल (हाई कोर्ट अधिवक्ता बिलासपुर), सुनील चन्द्रा(जिला विधायक प्रतिनिधि), विजय लारेंस(विधायक प्रतिनिधि),की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। 

इस अवसर पर राज्यपाल से पुरस्कृत लगभग 04 शिक्षक, सेवानिवृत्त लगभग 70 शिक्षक तथा 280 उत्कृष्ट शिक्षकों का साल श्रीफल व मोमेंटो, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनके अलावा कार्यक्रम में पहुँचे सभी शिक्षकों को कार्यकर्ताओं व विधायक जी के द्वारा खुद उनके स्थान में जाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक एम.आर यादव  ने कहा कि यदि हम देश को सही मायने में वैश्विक पटल पर देखना चाहते हैं तो हमें शिक्षा पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना होगा । शिक्षा को सभी वर्गों के लिए सरल, सहज और सुलभ बनाना होगा। उपस्थित शिक्षकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक खुद को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान और तकनीक से अपडेट करते रहे, फिर बच्चों को वैज्ञानिक शिक्षा प्रदान करें।आगे कहा कि एक अच्छा शिक्षक एक अच्छा विद्यार्थी होता है अतः सभी शिक्षकों को नियमित अध्ययन करते रहना चाहिए शिक्षक छात्रों के लिए रोल मॉडल होते हैं अतः शिक्षकों का चरित्र बल ऊंचा होना चाहिए यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। शासन प्रशासन से आग्रह करते हुए उन्होंने आगे कहा कि गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को न्यूनतम संलग्न किया जावे जिससे शिक्षक छात्र छात्रों के साथ पठन-पाठन में ज्यादा समय दे सकें। इस तरह से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजक को हम धन्यवाद देते हैं।

कार्यक्रम के आयोजक व विधानसभा चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव ने कहा की हम विगत वर्ष की भांति चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षको का  सम्मान समारोह आयोजित करते आ रहे हैं जिसमें सेवानिवृत्त व उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोपरि है, गुरुवृंद हमेशा से आदरणीय एवं पूजनीय है, उनके द्वारा प्रदत्त शिक्षा व संस्कार से ही शिक्षार्थी कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर सहित विभिन्न उच्चपदों को प्राप्त कर सच्ची लगन से देश की सेवा करते हैं।विधायक यादव ने कहा कि हम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को धन्यवाद देते है जिनके बदौलत आज हम सब को पढ़ने का अधिकार प्राप्त हुआ जिसके कारण आज हम इस जगह में मौजूद है साथ ही ज्योतिबा फुले का का भी धन्यवाद देते है जिन्होंने आज नारी शक्ति को पढ़ने लिखने का अधिकार प्राप्त करवाया है।

जिला शिक्षा अधिकारी सक्ति बी. एल खरे ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है, ऐसे आयोजन से सम्मान प्राप्त शिक्षकों में नवीन उत्साह का संचार होता है तथा अन्य शिक्षकों को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों हेतु प्रेरणा मिलती है।  

कार्यक्रम का सफल संचालन विधायक के निज सहायक व ग्राम पंचायत जमगहन के सरपंच प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश खूंटे ने किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त, राज्यपाल पुरष्कृत उत्कृष्ठ लगभग 350 शिक्षको को मोमेंटो, साल,श्रीफल, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इनके अलावा कार्यक्रम में आये सभी शिक्षको को उनके स्थान में जाकर गुलदस्ता व पेन भेंटकर सम्मानित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version