देवभोग (गंगा प्रकाश)- चंद्रयान 3 लैंडिंग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 इतिहास रचने के कगार पर है,चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरने वाला है। लैंडर विक्रम 23 अगस्त को सुबह 6:04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा,फिलहाल विक्रम लैंडर अपने कैमरे से चंद्रमा की सतह की मैपिंग कर रहा है, ताकि चंद्रयान-3 को उतारने के लिए एक सुरक्षित जगह ढूंढी जा सके, जहां विक्रम लैंडर में मौजूद रोवर किसी भी संभावित खतरे से बचते हुए चंद्रमा पर सुरक्षित रूप से उतर सके। वहीं इन सबके बीच चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मंगलवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथी मांझी शिव मंदिर परिसर में पूजा अर्चना किए चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग और इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की कामना करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मांझी ने श्री महादेव मंदिर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच पूजा का आयोजन किया है।चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को शाम करीब 6:04 बजे (भारतीय समयानुसार) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद जताई जा रही है।
भारत बनेगा चौथा देश
चांद पर सफल लैंडिंग होने के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बनेगा।
There is no ads to display, Please add some
