गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिले में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मेरिट सह अंतिम पात्र सूची का प्रकाशन उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित होने कहा गया है। जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 06 पात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया है। जिन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए 25 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के कक्ष क्रमांक 02 में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है। किसी भी अभ्यर्थी के दस्तावेज सत्यापन उपरांत चयन हेतु पात्र होने की दावेदारी नहीं किया जायेगा।
There is no ads to display, Please add some
