प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश पेंढारकर और डॉ. सी.एम. त्रिपाठी ने दिया प्रशिक्षण
कैंसर केयर मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया गया
प्रदेश के 17 जिला चिकित्सालयों में है कैंसर के मरीजों के लिए कीमोथेरेपी की सुविधा
रायपुर(गंगा प्रकाश)। वर्तमान में प्रदेश के 17 जिला चिकित्सालयों में दीर्घायु वार्ड बनाकर डे-केयर कीमोथेरेपी की सुविधा प्रदान की जा रही है। राज्य के सुदूर जिलों दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कांकेर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा और सूरजपुर सहित बालोद, बेमेतरा, बिलासपुर, गरियाबंद, जांजगीर, कोरबा, मुंगेली, रायपुर तथा धमतरी के जिला अस्पतालों में कैंसर के मरीजों को निःशुल्क कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में चरणबद्ध रूप से कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कीमोथैरेपी के साथ ही जिला अस्पतालों में कैंसर की स्क्रिीनिंग भी की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


