क्रेड़ा जिला कार्यालय बेमेतरा द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम

राघवेंद्र सिंह

बेमेतरा(गंगा प्रकाश)। बेमेतरा जिला में क्रेड़ा प्रधान कार्यालय रायपुर के परिपालन में क्रेड़ा जिला कार्यालय बेमेतरा द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता 2022 के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं का चयन हुआ जिसमें सभी स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें जिले से कक्षा पांचवी से आठवीं तक के ग्रुप ए और ग्रुप बी तथा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के ग्रुप बी के बच्चों ने भाग लिया जिसमें आज जिला शिक्षा अधिकारी में सभी को पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। जिसमें ग्रुप ए कक्षा पांचवी से आठवीं में चित्रकला प्रदर्शन में भूमित सिंह छठवीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल थान खम्हरिया प्रथम स्थान, तेसिका यादव सातवीं प्रेरणा विद्यालय कठिया द्वितीय स्थान, रेणुका सोनवानी आठवीं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा तृतीय स्थान, ग्रुप ए स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा पांचवी से आठवीं तक के छात्र छात्रा में सीमा यदु आठवीं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटका प्रथम स्थान, यामिनी पाटिल आठवीं ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा द्वितीय स्थान, वर्षा जांगड़े आठवीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल नवागढ़ तृतीय स्थान में रहे इसी तरह ग्रुप बी कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्रा चित्रकला प्रदर्शन में आकृति गोयल दसवीं प्रेरणा विद्यालय कठिया प्रथम,मोनिका सिन्हा 12वीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल बेमेतरा द्वितीय स्थान,जितेश हरमुख 12वीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरला तृतीय स्थान, ग्रुप बी के स्लोगन नवी से बारहवीं तक के छात्र-छात्रा में ज्योति वर्मा 12वीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल बेमेतरा प्रथम स्थान, पंकज साहू 11वीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वितीय स्थान, जागृति पाटिल दसवीं ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा प्राप्त किए जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा के द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र तथा सम्मान राशि के साथ पुरस्कृत किए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दिए। उपरोक्त पुरस्कार कार्यक्रम में अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा, क्रेडा विभाग बेमेतरा सहायक अभियंता डी.एस.सिदार,सुनील कुमार झा व्याख्याता शिक्षा विभाग बेमेतरा,हेमराज वर्मा उप अभियंता एवं डोमेंद्र कोसरिया सहायक ग्रेड 3 क्रेडा बेमेतरा एवं संबंधित स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षक भी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version