
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के एक दिविसीय दौरे पर पहुंचे डॉक्टर दिलीप जायसवाल केंद्रीय नेतृत्व मुख्य संचेतक ने अपने वक्तव्य में कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव आज करीब डेढ़ महीने से पूरे प्रदेश में चुनावी माहौल है। और पूरे प्रदेश के मतदाताओं का भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के का इंतजार था कि भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के लोगों और महिलाओं के लिए चिंतन कर पूरे छत्तीसगढ़ के मतदाता एक बदलाव चाह रही थी कि यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने समाज के सभी लोगों के हित में कार्य हो ।और यहां के मतदाता भी सुनिश्चित कर लिए है कि इस बार यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी ।इस तरह से पहले जो एक ज्वलंत मुद्दा था कि भारतीय जनता पार्टी ने धान के खरीद में आपने देखा कि 3100 सौ रुपए एकमुश्त देने का वादा कर रही है ।साथ ही लाडली बहन योजना के तर्ज पर विवाहित महिलाओं को ₹12000/ प्रति वर्ष देने का घोषणा किया है। और जिस तरह से जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी 2018-19 में बोनस नहीं देने की बात आई है वहां पर हमारी सरकार उन्हें कुल मिलाकर 2018 19 का भी बोनस एक मुश्त देने का वादा करती है। और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एम्स की तर्ज पर सिम्स अस्पताल बनाए जाएंगे जहां 10 लाख रुपए तक की इलाज स्मार्ट कार्ड से संभव हो पाएगा। और और ग्रहणी महिलाओं के लिए₹500 में गैस सिलेंडर देने का घोषणा किया है और और इसी घोषणा में विद्यार्थियों के लिए मुक्त में आने-जाने का खर्च का वहन करेगी और अपने घर की माता बहनों की बेटियां पैदा होगी उनके लिए डेढ़ लाख रुपए तक की फिक्स डिपाजिट की जाएगी।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महेश कश्यप मनोहर बघेल सरिता ठाकुर नंदनी नेताम महेंद्र सोनी सागर मयानी अनिल चंद्राकर तुलसी राठौर कृष्णा नेताम दुलार सिंन्हा जीवन सिंन्हा रामदास वैष्णव संतोष यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


