गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रथम चरण के मतदान के साथ साथ द्वितीय चरण के मतदान के लिए भी ठीक शादी मुहुर्त में काफी संख्या में वाहनों को आरक्षित करने से रोजमर्रा के आने जाने यात्रियों के साथ शादी परिवार को बसों की भारी कमी के कारण बहुत परेशान होना पड़ रहा है। बारात आने जाने के लिए बसें तो मिल ही नहीं रही है। वहीं राजिम, महासमुंद, छुरा, गरियाबंद मार्ग में यात्री काफी परेशान हो रहे है। इन मार्गो में बहुत ही कम बसें चल रही है। इससे छोटे छोटे स्टेशनों के यात्रियों को तो बस में जगह ही नहीं मिलने से अभी से आवागमन के लिए ग्रामीण भटक रहे है। शादियों में छोटी गाड़िया काफी ज्यादा रेट में भी बमुश्किल मिल रही है। अभी यह स्थिति पूरे लगभग 15 रोज तो रहने ही वाली है। फिर तीसरे चरण के चुनाव में क्या स्थिति रहती है यह बाद में पता चलेगा। वाहनों की कमी का यह हाल है कि निजी छोटी गाड़ी भी भारी भरकम किराया के कारण शादियों के लिए आरक्षित की जा रही है। सबसे ज्यादा कठिनाई उन शादी के घरों को रहा है। जिनका विवाह की तारीख 18 अप्रैल से 28 अप्रैल को निश्चित हो चुकी है। इन मुहुर्त 18,19,20,21,22,23,24,25 एवं 26 अप्रैल को भारी संख्या में सगाई शादियों का मुहुर्त है। जिन बस मालिकों की 2-3 बसें है वे ही एकात गाड़ी के लिए बुकिंग ले रहे है। जबकि मात्र 1 बस के मालिकों तो कम्पलसरी चुनाव कार्य के लिए अपनी बस देना अनिवार्य है। बस मार्गो में बसों की कमी के कारण चलने वाली बहुत कम बसों में मनमानी भीड़ एवं मनमाने ढंग से अनाप-शनाप किराया लिए जाने की शिकायतों भी मिल रही है। कम दूरी के यात्रियों को बसों के अंतिम स्टॉप तक का किराया देने पर बसों में चढ़ाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इन सभी कठिनाई एवं परेशानी के कारण माहन्त तक आवागमन जहां मुश्किल भरा एवं काफी महंगा रहने वाला है।
There is no ads to display, Please add some


