गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्देनजर घोषणापत्र में आम जनता से सुझाव आमंत्रित करने हेतु आज संडी बंगला में 11 बजे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं चुनाव घोषणापत्र समिति के प्रदेश संयोजक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पहुंचेंगे । भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने जानकारी देते हुये बताया कि बैठक में सुझाव देने हेतु मंडल क्षेत्र के ब्यापारी, फुटकर ब्यापारी, किसान संगठन, प्रबुद्धजन, कर्मचारी संगठन, समाज प्रमुख, महिला समूह, मितानिन, आम वरिष्ठजनों को आमंत्रित किया गया है । संडी के बाद पलारी, लवन, कसडोल में भी सुझाव आमंत्रित किया जायेगा । उन्होंने आम जनता एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अपील किया है ।
There is no ads to display, Please add some


