बघेल बोले:भाजपा CBI और ED जैसी एजेंसियों के सहारे छत्तीसगढ़ में लड़ना चाहती है चुनाव

प्रकाश कुमार यादव
रायपुर(गंगा प्रकाश):-
भाजपा ने सीएम बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया है। ईडी की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री बघेल को इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं कांग्रेस ने कहा कि ईडी और भाजपा ने मिलकर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए साजिश रची है।बता दें कि महादेव बुक एप मामले पर ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस-भाजपा में सियासी तलवारें खींच गई है। आरोप-प्रत्यारोप के साथ ही एक-दूसरे पर बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने कहा है कि जिस ड्राइवर के बयान पर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया गया है, वह भाजपा का कार्यकर्ता है। ईडी और भाजपा ने मिलकर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए साजिश रची है। वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया है। ईडी की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री बघेल को इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के साथ फोटो किया जारी

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने शनिवार को राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इशारों पर ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक दुर्भावनापूर्वक पत्र जारी किया। इसमें ईडी ने सिर्फ एक आरोपित के बयान के आधार पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बिना किसी प्रमाण के, बिना किसी जांच के पैसे लेने का पत्र हड़बड़ी में जारी कर दिया।आगे बोले कि जिस ड्राइवर के बयानों के आधार पर मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगाए गए हैं, उनके साथ कई भाजपा नेताओं की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर मौजूद है। महादेव बुक पर एकमात्र छत्तीसगढ़ पुलिस कार्रवाई कर रही है। अभी तक राज्य पुलिस ने 449 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। महादेव एप के संचालन का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर है।

छत्तीसगढ़ महतारी शर्मसार

भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि महादेव एप के तार कहीं-न-कहीं कांग्रेस आलाकमान से भी जुड़े हो सकते हैं। अगर कांग्रेस नेतृत्व में शर्म बाकी हो तो उसे मुख्यमंत्री बघेल से तुरंत इस्तीफा दिलवाना चाहिए। इस पर चुनाव आयोग को भी संज्ञान लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी को शर्मसार और बदनाम करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है।
आगे बताया कि मुख्यमंत्री बघेल को महादेव एप से 508 करोड़ रुपए दिए जाने का खुलासा होना बहुत शर्मनाक है। प्रदेश के लोगों को, युवाओं को सट्टा खिलाकर उन्हें सट्टे के दलदल में धकेलकर उससे लिए गए पैसों को चुनाव में लगाना बेहद आपराधिक षड्यंत्र है, लेकिन मुख्यमंत्री बघेल और कांग्रेस के नेताओं को इसमें कोई आपत्ति नहीं है।

महादेव ऐप वालों से 508 करोड़ रुपये लिए’, ED के दावों पर भूपेश बघेल क्या बोले?



महादेव ऐप के प्रमोटरों से 508 करोड़ रुपये लेने के ED के दावे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी CBI और ED जैसी एजेंसियों के सहारे छत्तीसगढ़ का चुनाव लड़ना चाहती है।बघेल ने कहा है कि चुनाव के ठीक पहले ED ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है।उन्होंने कहा कि ED के जरिए कांग्रेस की सरकार को बदनाम किया जा रहा है।दरअसल ED ने दावा किया है कि ‘महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों से CM बघेल को नियमित भुगतान हुए, जिसकी कुल राशि 508 करोड़ रुपये’ है. ED के मुताबिक उसे इनपुट मिला था कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव के लिए कैश डिलीवर कर रहे हैं। इसके आधार पर ED ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और असीम दास नाम के व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से 5.39 करोड़ रुपये कैश मिले, ED का कहना है कि इसी व्यक्ति ने बयान दिया है कि उसे कैश बघेल नाम के राजनेता को देने के लिए दिए गए थे, जिसका इंतजाम महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटरों ने किया।
ED ने ये भी दावा किया कि CM भूपेश बघेल को महादेव ऐप वाले भी पैसे देते आए हैं और अब तक 508 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. हालांकि, ED ने इसे जांच का विषय भी बताया।

CM भूपेश बघेल बोले- ‘ED की चालाकी देखिए…’

CM भूपेश बघेल ने कहा है कि एक अनजान व्यक्ति के बयान को आधार बनाकर उन पर 508 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। और उस बयान को भी जांच का विषय बताया है।उन्होंने कहा कि अगर जांच नहीं हुई है, तो प्रेस रिलीज जारी करना ED की नीयत बताता है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा

“‘महादेव ऐप’ की कथित जांच के नाम पर ईडी ने पहले मेरे करीबी लोगों को बदनाम करने के लिए उनके घर छापे डाले और अब एक अनजान से व्यक्ति के बयान को आधार बनाकर मुझ पर 508 करोड़ लेने का आरोप लगा दिया है।ईडी की चालाकी देखिए कि उस व्यक्ति का बयान जाहिर करने के बाद एक छोटे से वाक्य में लिख दिया है कि बयान जांच का विषय है। अगर जांच नहीं हुई है तो एक व्यक्ति के बयान पर प्रेस रिलीज जारी करना न केवल ईडी की नीयत को बताता है बल्कि इसके पीछे केंद्र सरकार की बदनीयती को भी जाहिर करता है।

CM बघेल का सवाल ‘बड़ी रकम लेकर लोग कैसे पहुंच रहे?’

वहीं असीम दास नाम के व्यक्ति के पास से 5.39 करोड़ रुपये कैश बरामद होने पर CM भूपेश बघेल ने केंद्र और केंद्रीय एजेंसियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा,

“इस समय राज्य में चुनाव हो रहे हैं।सब कुछ चुनाव आयोग के हाथों में है. पुलिस के अलावा CRPF के जवान जांच कर रहे हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी रकम लेकर लोग किस तरह से छत्तीसगढ़ पहुंच पा रहे हैं? कहीं इसमें भी तो केंद्रीय एजेंसियों की सांठगांठ नहीं चल रही है? कहीं ये रकम उन संदूकों में तो भरकर नहीं लाई गई है जो ईडी के अफसरों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ विशेष विमान से तो नहीं पहुंची है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों मिलकर भी कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, तो वे जांच एजेंसियों के सहारे चुनाव लड़ना चाहते हैं।

CM बघेल का आरोप- ED किसी भी हद तक जा सकती है’CM भूपेश बघेल ने ED पर भी आरोप लगाते हुए लिखा,

“ईडी के खिलाफ मैंने खुले बयान दिए हैं और जनता को बताता रहा हूं कि ईडी किस तरह से काम करती है.वह पहले लोगों के नाम तय करती है फिर लोगों को गिरफ्तार करके धमकाती डराती है और नाम लेने के लिए बाध्य करती है।इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। मारना, डराना धमकाना तो सामान्य बात है।भूपेश बघेल ने कहा कि ED जैसी एजेंसियों से मुकाबले करने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस और उनके साथ है कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लड़ने और जीतने के लिए तैयार है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version