चुनाव हारता देख बृजमोहन हमले की झूठी कहानी गढ़ रहे – सुशील आनंद शुक्ला

महंत राम सुंदर दास की सरलता के सामने बृजमोहन का सारा चुनावी मैनेजमेंट धराशायी हो गया है – सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर (गंगा प्रकाश)। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा अपने ऊपर हमले के दावों को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उनके ऊपर कोई हमला नहीं हुआ है यह चुनाव हारते हुये प्रत्याशी की नई नौटंकी है।बृजमोहन अग्रवाल का सारा चुनावी मैनेजमेंट महंत रामसुंदर दास की सरलता और निश्छलता के सामने फेल हो गया है।बृजमोहन अग्रवाल का दक्षिण से चुनाव हारना तय है दक्षिण की जनता ने अबकी बार बृजमोहन से छुटकारा पाने का मन बना लिया है। दक्षिण से कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुदंर दास सरल सहज और सहृदयी संत है। वे छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े धर्म गुरू है। उनकी मृदुभाषी आचरण से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाता उन्हें हाथों हाथ ले रहे क्षेत्र के महिला पुरूष सभी महंत जी की जीत सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध है। दक्षिण क्षेत्र में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनाव प्रचार कार्यक्रम भी था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब महंत श्री रामसुंदर दास को मिल रहे जनसमर्थन से बृजमोहन अग्रवाल बौखला गये है। बौखलाहट में वे सहानुभूति पाने नौटंकी कर रहे है।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास की लोकप्रियता के सामने बृजमोहन और भाजपा अपना पसंदीदा सांप्रदायिकता का गंदा खेल भी नहीं खेल पा रही है तो क्षेत्र में तनाव पैदा करने की नीयत से वे हमले की झूठी कहानी गढ़ रहे है। अबकी बार बृजमोहन की कोई नौटंकी नहीं चलने वाली दक्षिण से उनकी बिदाई तय है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version