गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम चैतरा में आज 1 दिसंबर से 9 दिसबंर तक संगीतमय भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। कथाकार महामंडलेश्वर चतुर्भुजी सिरकट्टी आश्रम संचालक संत गोवर्धन महाराज होंगे। 1 दिसंबर प्रथम दिन कलशयात्रा, देव महापुराण, स्थापना, गौकरण पूजन हुआ। उसके बाद क्रमशः कथा के दौरान परीक्षित जन्म, वाराह अवतार, कपिल अवतार, धु्रव चरित्र, वामन अवतार, नरसिंह अवतार, श्रीराम जन्मोत्सव, कृष्ण जन्मोत्सव, कृष्ण लीला, माखन चोरी, गिरीराज पूजा, रासलीला, रूखमणी विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा, मंगल शोभायात्रा, गीता पाठ यज्ञ पूर्णाहूति के साथ 9 दिन का आयोजन समापन होगा।
There is no ads to display, Please add some
