करन अजगल्ले
सक्ती/ जैजैपुर(गंगा प्रकाश)। हिन्दू नववर्ष मंगलमय चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से प्रारंभ हो रहा है।इस वर्ष 22मार्च दिन बुधवार से वासंती नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इसके लिए देवी मंदिरों में में तैयारियां शुरू हो चुकी है। नवीन जिला सक्ति के जैजैपुर विकास खण्ड अंर्तगत ग्राम भोथिया हर साल की भांति 22मार्च से चैत्र वासंती नवरात्र पर (मेले) का आयोजन किया गया है। जहां मंदिर परिसर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होगी।जिसके लिए तेल ज्योति 751रुपय व घृत ज्योति 1151रुपये से रसीद प्राप्त कर सकते हैं। ग्राम पंचायत सरपंच राकेश चंद्रा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष मेले का भव्य आयोजन किया गया है आयोजन को लेकर मां मईनका दाई मंदिर विकास समिति भोथिया व समस्त ग्रामवासी जुटें हुए हैं।मेलें में होटल, टुरिग टॉकीज, झुलें, मनिहारी दुकान सहित मनोरंजन के सभी साधन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
वही इस संबंध में भोथिया सरपंच प्रतिनिधि राकेश चंद्रा ने बताया कि दुर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का समस्या न हो उसके लिए मंदिर विकास समिति द्वारा उचित व्यवस्था किया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


