अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

रायपुर (गंगा प्रकाश)। आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के दसवें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित रहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह , उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने महामहिम राज्यपाल डेका को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया और उन्हें शुभकामनायें दी। समारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिये राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ और समापन सेरेमोनियल पुलिस बैंड द्वारा बजाये गये राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य गीत की धुन भी बजाई गई और शपथ ग्रहण के उपरांत महामहिम राज्यपाल रमेन डेका को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव , वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी , वन एवं जलवायु परिवर्तन केदार कश्यप , वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन , खाद्य – नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल , लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल , राजस्व – खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा , महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े , सांसद बृजमोहन अग्रवाल , पूर्व मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल सहित अन्य विधायकगण , छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त एन.के. शुक्ला , आलोक चंद्रवशी , छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक , छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक , नारायण चंदेल , गौारीशंकर अग्रवाल , पूर्व मंत्री , सांसद , विधायकगण सहित जनप्रतिनिधि , पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ,  अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले , सुब्रत साहू , मनोज पिंगुआ , राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार , छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल व्ही.पी.वर्मा , राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्प प्रताप पाण्डेय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी , पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी , राज्यपाल के परिजन , विश्वविद्यालयों के कुलपति , मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

संक्षिप्त परिचय –

छत्तीसगढ़ के दसवें राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 01 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप (असम) में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती चंपाबती डेका है। उनके परिवार में धर्म पत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी एवं दो बच्चे हैं। उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज गुवाहाटी विश्वविद्यालय असम से प्राप्त की। ये एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं जो वर्ष 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। ये वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और वर्ष 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। ये वर्ष 2021अगस्त माह से असम राज्य के नवाचार एवं रूपान्तरण आयोग के (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष पद पर 29 जुलाई 2024 तक रहे हैं। इसके अलावा ये दो बार सांसद रहे , पहली बार वर्ष 2009 में पंद्रहवीं लोकसभा के लिये असम के मंगलदोई सीट से सांसद चुने गये थे। इस दौरान वे गृह मामलों की स्थायी समिति के सदस्य , लोक लेखा के सदस्य , भारत भूटान संसदीय मैत्री समूह सदस्य , अधिनस्थ विधान समिति सदस्य , सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति पर समिति सदस्य रहे। उसके बाद वर्ष 2014 में ये सोलहवीं लोकसभा के लिए दुबारा सांसद निर्वाचित हुये ,  दूसरे कार्यकाल में ये लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी रहे। इस दौरान सदस्य अनुमान समिति , सदस्य सलाहकार समिति , सदस्य विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामले , प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना‘‘ के तहत केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य , भारत-चीन संसदीय मैत्री समूह सदस्य , चाय बोर्ड के सदस्य का दायित्व निर्वहन किया। दूसरे कार्यकाल में ही सदस्य गृह मामलों की स्थायी समिति , सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति , सदस्य उप समिति द्वितीय अनुमान समिति , सदस्य विदेश मामलों की स्थायी समिति रहेे और वर्ष 2021 से अभी तक नवाचार रूपान्तरण आयोग असम के उपाध्यक्ष रहे। इन्होने 31 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version