रायपुर (गंगा प्रकाश)। राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित यूनियन क्लब की वार्षिक आमसभा शनिवार को मोतीबाग चौक स्थित क्लब परिसर में जी.एस. भांबरा की अध्यक्षता में गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। आमसभा में बड़ी संख्या में आजीवन एवं नियमित सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान क्लब के विकास, वित्तीय प्रबंधन, सदस्य सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना के आधुनिकीकरण तथा आगामी वर्षों की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
यूनियन क्लब, जिसकी स्थापना वर्ष 1902 में हुई थी, राजधानी रायपुर का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित सामाजिक एवं खेल संस्थानों में से एक माना जाता है। आजादी से पहले स्थापित इस क्लब ने समय के साथ स्वयं को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया है। वर्तमान में क्लब में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें लॉन टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, आधुनिक स्वीमिंग पूल तथा अत्याधुनिक जिम प्रमुख हैं। इसके अलावा क्लब सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों का भी प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
करंट से हुई मौत, अब जांच के घेरे में पुलिस की कार्रवाई
आमसभा के दौरान क्लब की लीज़ एवं एनओसी, लंबित सदस्यता शुल्क की वसूली, बकायेदार सदस्यों पर नियमानुसार कार्रवाई, जीएसटी एवं कॉर्पोरेशन टैक्स के भुगतान, क्लब भवन के रखरखाव एवं मरम्मत, खेल सुविधाओं के उन्नयन, बार एवं रेस्टोरेंट के बेहतर संचालन तथा परिसर के सौंदर्यीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। सदस्यों ने क्लब को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए अपने सुझाव भी दिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्लब के विकास एवं प्रतिष्ठा बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।
2026–31 के लिए नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
आमसभा के दौरान वर्ष 2026–31 के लिए यूनियन क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव अधिकारी समीर खान की देखरेख में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से सदस्यों ने एकजुटता और संगठनात्मक सौहार्द का परिचय दिया।
निर्वाचन में गुरुचरण सिंह होरा को लगातार दूसरी बार यूनियन क्लब का अध्यक्ष चुना गया, जबकि डॉ. अतुल शुक्ला को सर्वसम्मति से सचिव निर्वाचित किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
सदस्यों के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा
पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर गुरुचरण सिंह होरा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे यूनियन क्लब परिवार का है। उन्होंने कहा कि क्लब के प्रत्येक सदस्य के विश्वास और सहयोग के कारण ही उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी मिली है। आने वाले वर्षों में सभी पदाधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा
उन्होंने कहा कि क्लब में आधारभूत सुविधाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को भी नई पहचान दिलाई जाएगी। युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों के लिए नई सुविधाएं विकसित करने, खेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने तथा सदस्य हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उनका लक्ष्य यूनियन क्लब को प्रदेश के सबसे उत्कृष्ट एवं आधुनिक क्लबों की श्रेणी में स्थापित करना है।
डॉ. अतुल शुक्ला ने जताया आभार
नवनिर्वाचित सचिव डॉ. अतुल शुक्ला ने भी सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा नवनिर्वाचित सचिव डॉ. अतुल शुक्ला ने भी सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकारिणी पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और समर्पण के साथ क्लब के विकास के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी और क्लब को नई पहचान दिलाने के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा।कि कार्यकारिणी पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और समर्पण के साथ क्लब के विकास के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी और क्लब को नई पहचान दिलाने के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा।
नई कार्यकारिणी (2026–31)
- अध्यक्ष : गुरुचरण सिंह होरा
- सचिव : डॉ. अतुल शुक्ला
- कोषाध्यक्ष : चरणजीत सिंह ओबेरॉय
- उपाध्यक्ष : विजय अग्रवाल, धर्मपाल कलश, राज थौरानी, सुरेश कुकरेजा।
- संयुक्त सचिव : नरेश चंद्र गुप्ता, प्रकाश कलश, गुरिंदर पाल सिंह जुनेजा, तरणजीत सिंह होरा।
- कार्यकारिणी सदस्य : अशोक खूबचंदानी, रविंदर विंकी दत्ता, मंशा मेंघानी, प्रदीप मथानी, राजेश वासवानी, अभिजीत मिश्रा, अब्बास अली एवं हरदीप हयर।
- एसोसिएट उपाध्यक्ष : मनोज गंगवानी, राजेश चतरथ।
- एसोसिएट संयुक्त सचिव : अवतार जुनेजा, सुनील सुराणा, किशोर खेतपाल।
- एसोसिएट कार्यकारिणी सदस्य : ऋषि कुमार बंछोर, विजय विश्वकर्मा, ऋषि राज सिंघानिया एवं कल्याण सिंह ठाकुर।
- चुनाव अधिकारी : समीर खान।
कार्यक्रम का संचालन रूपेंद्र सिंह चौहान ने किया, जबकि अंत में डॉ. अतुल शुक्ला ने सभी सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आमसभा का समापन क्लब के उज्ज्वल भविष्य, संगठन की एकजुटता और सदस्य हितों के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।
