भिलाई की हत्याकांड पर भाजपा नेता ने सरकार को घेरा

राजिम (गंगा प्रकाश):- भिलाई के खुर्सीपार में हुए मर्डर की घटना को लेकर राजिम क्षेत्र के भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शांत फिजा पर कांग्रेस सरकार आतंक का जहर घोलने पर आमादा है। भिलाई में गदर फ़िल्म के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने पर सिख गुरुद्वारा कमिटी के पदाधिकारी के बेटे मलकीत सिंह की उपद्रवियों द्वारा मारपीट तथा बाद में हॉस्पिटल में मृत्यु हो जाने पर पूरा प्रदेश आक्रोशित है। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि यह प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री की नाकामी है उनके गृह जिले में भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलने पर ऐसी निर्मम हत्या होना इस सरकार के अराजक होने का प्रमाण है। इस शांत भूमि में भारत माता के लिए नारे लगाने पर मलकीत सिंह की हत्या होना सरकार की नाकामी है। छत्तीसगढ़ में अब “हिंदुस्तान जिंदाबाद” बोलने पर चाकू से छलनी कर दिया जा रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये कैसा छत्तीसगढ़ बना दिया है। उन्होंने कहा कि, गुरुद्वारे में सेवक गरीब पिता के बेटे मलकीत सिंह की निर्मम हत्या करने वाले ये लोग भूपेश बघेल की शह पर छत्तीसगढ़ में अराजकता फैलाना चाहते हैं। कानून व्यवस्था यहां लाचार हो चुकी है। लगातार घटनाएं हुई है, अपराध बढ़ा है। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है और अपराधियों का संरक्षण कांग्रेस की सरकार कर रही है।

गौरतलब है कि भिलाई खुर्सीपार के आईटीआई मौदान में शुक्रवार की रात मलकीत सिंह गदर 2 मूवी देख रहा था। इसी दौरान पास बैठे लोग उससे गाली गलौज करने लगे। इस बीच मलकीत के विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू टिकाया और बूरी तरह से उसके साथ मारपीट की। हमले में मलकित बुरी तरह से घायल हो गया। मलकीत को अधमरी हालत छोड़कर आरोपी भाग गए। सूचना मिलने पर परिवार वाले पहुंचे और मलकीत को पहले भिलाई और फिर रायपुर के नीजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version