राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टियों की उपेक्षा से चुनाव 2023 के लिए तीसरे मोर्चा बनाने के लिए तैयार

रायपुर (गंगा प्रकाश)। छतीसगढिया सर्व समाज महासंघ के द्वारा रविवार को सतनाम संस्कृति भवन न्यू राजेन्द्र नगर में प्रांतीय गोलमेज बैठक का आयोजन किया गया।सर्व प्रथम उपस्थित सामाजिक प्रमुखों ने बाबा गुरूघासीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत किया गया।

बैठक में दो एजेंडे पर चर्चा किया प्रथम छतीसगढ़ विधानसभा 2023 में सर्व समाज की भूमिका।दूसरा,सभी समाजों के प्रतिनिधित्व के लिए क्षेत्रों का चयन औऱ राजनैतिक दलों से चर्चा के लिए टीम का चयन ।

चर्चा को प्रारंभ करते हुए छतीसगढिया सर्व समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि संगठन के माध्यम से छतीसगढ़ में सामाजिक समरसता बनाने लिए सामंजस्य स्थापित करने की कार्यवाही की गई।छतीसगढिया सर्व समाज महासंघ प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन महासमुंद,सक्ति,पंडरिया सहित अनेक स्थानों में मरार समाज, लोधी समाज,के नेतृत्व में बहुत अच्छा आयोजन किया गया।आज समय रहते हम लोग सभी समाज को विधानसभा चुनाव के लिए सभी चुनाव के लिए प्रतिनिधित्व के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। जनसंख्या के अनुपात में सभी समाजों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।अहिवार समाज के कार्य.अध्यक्ष कृष्णा रायकर ने छतीसगढिया सर्व समाज महासंघ के बैनर तले चुनाव लड़ने का सुझाव दिया।

महासमुंद जिला अध्यक्ष बसंत सिन्हा ने कहा कि आज तक छ. ग.दोनों राजनीतिक दलों ने सर्व समाज का शोषण किया है आरक्षण के नाम से ठगा हैं।सर्व समाज आज तक उपेक्षित हैं।

प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश पटेल लोधी ने कहा कि हम लोगो का उद्देश्य है सभी छतीसगढिया समाज को राजनैतिक पार्टियों से जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित हो छतीसगढिया सर्व समाज को तीसरा मोर्चा बनना चाहिए।

ध्रुव कुमार सोनी ने कहा कि छतीसगढिया सर्व समाज को समन्वयक के रूप में काम करना चाहिए।गाडा समाज के अशोक नायक ने कहा कि छतीसगढिया सर्व समाज महासंघ को ऐसे प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए जो समाज की बात को सरकार के पास के अच्छे से रख सके जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल ने कहा कि छोटे छोटे समाज के लोग जो भी चुनाव लड़ते हैं, उन्हें छतीसगढिया लोगों को तन मन औऱ धन से सहयोग करना चाहिए। सोच बदलो राज करो का नारा दिया।सतनामी संस्कृति मंच के विनोद भारती ने कहा कि संख्या औऱ ताकत बढ़ाएंगे तभी राजनीति दल हमारे महत्व को समझेंगे मुन्ना लाल साहू ने कहा कि समाज के लोग ईमानदारी से बात रखे उस दिन छतीसगढ में छतीसगढिया राज आएगी 

प्रेम पटेल ने कहा कि सामाजिक लोगों को दलगत राजनीतिक से ऊपर उठकर काम करने की आवश्यकता है नागरची ने कहा कि समाज के बल पर चुनाव जीतने के बाद कुछ लोग जनप्रतिनिधि बनने के बाद समाज को भूल जाते हैं, ऐसे जनप्रतिनिधि से परहेज करना चाहिए।जिला पंचायत सभापति धनमती यादव ने कहा कि बहुत दुख होता है जब चुनाव आता है तब समाज के लोग समाज के लोगों का साथ नही देते,पैसे और शराब में बिक कर मतदान करते हैं।इस लिए कोई काम नहीं हो पाता ।

मानिकपूरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश नायक ने कहा कि शिक्षित बनो और संगठित बनो के अवधारणा के अनुरूप कार्य करना चाहिए।

छ. ग.प्रगतिशील सतनामी समाज अध्यक्ष राजेंद्र भतफहरी ने कहा कि हमें राजनीतिक दलों से प्रतिनिधित्व के लिए याचना नही करनी चाहिए, बल्कि राजनीतिक दलों को छतीसगढिया सर्व समाज के पास प्रतिनिधित्व देने के लिए आनी चाहिए।बैठक को विनोद नागरची,नुलेश्वरी बंजारे,डॉ.यशवर्द्धन,डॉ.उमेश मानिकपूरी,हेमंत केशरिया,पुष्पा गन्धर्व,त्रिलोचन पटेल,आंनद निषाद,सिन्हा समाज प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा,के.आर. सागर,पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम,छतीसगढिया सर्व समाज कार्य.अध्यक्ष राजेंद्र पटेल नायक,बोधी राम निषाद, ने सम्बोधित किया।आगामी 5 अगस्त को समाज प्रमुखो के साथ बैठक में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के छतीसगढिया सर्व समाज के उपेक्षा के कारण अलग से तीसरे मोर्चा बनाने पर विचार किया जावेगा।विशेष उपलब्धि के लिए डॉ अखिलेश एडगर का सम्मान स्मृति चिन्ह औऱ साल भेटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महासचिव उमाकांत वर्मा ने किया आभार प्रदर्शन एल.एल.कोशले ने किया।बैठक व्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए प्रदेश युवा अध्यक्ष अश्विन बबलू त्रिवेंद्र,कार्य.युवा अध्यक्ष राजा निर्मलकर,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र भतफहरी का प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु आभार व्यक्त किया।बैठक में प्रमुख रूप से जमुना देवी श्रीमोर,शिवकुमार वर्मा,दिनेश निर्मलकर,प्रदीप सोंसर्वे,पवन पटेल,आंनद निषाद,रेखा देवदास,लक्ष्मी देवदास,मिलाप बरेठ,चूड़ामणि निर्मलकर,अनुप यदु,अनिता गुरूपंच,ललीता यदु,मनमोहन बंजारे,डॉ.एस.आर.पात्रे,प्रताप सिंह ध्रुव,सतरूपा पटेल,पदमनी पटेल, सुशीला सोनवानी सहित छतीसगढ के विभिन्न जिलों से छतीसगढिया सर्व समाज एवं बड़ी संख्या में विभिन्न समाज अध्यक्ष उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version