सक्ती (गंगा प्रकाश)। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के द्वारा दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सक्ती जिला के ग्रामीण अंचल पिहरीद के युवा कवि लकी शर्मा ने वर्तमान समाज में व्याप्त अंग्रेजियत की मानसिकता को मूल में रखते हुए छत्तीसगढ़ी में काव्य पाठ किया । इस सत्र के सत्रअध्यक्ष छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कवि रामेश्वर वैष्णव जी थे । विभिन्न जिलों के समन्वयकों के साथ विशेष रूप से इस कार्यक्रम में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं के पूर्व कुलपति एवं भाषाविद् डॉ. केसरी लाल वर्मा एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अनिल भतप्रहरी उपस्थित थे । विदित हो कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया था । जिनका स्वागत पारंपरिक छत्तीसगढ़ी राउत नित्य के माध्यम से किया गया था, लकी शर्मा ने बढ़-चढ़कर उन कलाकारों का भी उत्साह बढ़ाया एवं उनके साथ राउत नाचा किया छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को सहेजने एवं छत्तीसगढ़ी को आगे बढ़ाने में ऐसे युवाओं का योगदान सराहनीय है ।
There is no ads to display, Please add some


