सुकमा जिले के कोंटा, दोरनापाल, सुकमा, छिंदगढ़, तोगपाल, सहित जिले भर से जुटे मुस्लिम समुदाय के लोग,
प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सहित मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने की शिरकत
संजय सिंह भदौरिया
सुकमा (गंगा प्रकाश)- सुकमा में उर्दू अकादमी के कार्यक्रम के प्रभारी मुनवर अली सदस्य उर्दू बोर्ड छ. ग. शासन के द्वारा शाम ए उर्दू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उर्दू भाषा व साहित्य के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत एक दिवसीय आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअथिति जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, अध्यक्षता इदरीस गांधी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी तथा विशेष अतिथि के तौर पर उपाध्यक्ष डाक्टर नजीर अहमद कुरैशी, सचिव एम आर खांन, हरीश कवासी, जिपं अध्यक्ष, माहेश्वरी बघेल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ,जगन्नाथ राजू साहू अध्यक्ष नपं , आयशा हुसैन उपाध्यक्ष नप ,करण सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेसी जीव जंतु बोर्ड सदस्य, राजेश नारा, योग आयोग सदस्य, जाकिर हुसैन, उपाध्यक्ष नपं, शेख सज्जार अध्यक्ष नगर कांग्रेस, शेख नाजीम खांन उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छिंदगढ़ तथा शेख मुनव्वर अली सदस्य छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी एवंम कोंटा सहित दोरनापाल सुकमा छिंदगढ़ तोंगपाल के सभी अंजुमन कमेटियों के सदरों सहित सुकमा अंजुमन इस्लामिक कमेटी सदर कसीमुद्दीन खान जिला शिक्षा अधिकारी नितिन डेडसेना, सहायक आयुक्त गणेश राम सोरी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नसीब खांन छिंदगढ़ ने अतिथियों का स्वागत कराते हुए उर्दू व साहित्य को बढावा देने पहूंचे शायर मिर्जा शाद बिलासपुरी दुर्ग, आशीष तन्हा, इरफानुद्दीन रायपुर, प्रियंका मिश्रा, सरिता सरोज व हर्ष राज हर्ष ने समां बांधा। सुकमा जिले से समाज के 50 से अधिक लोगो को सामाजिक कार्य एवं खेल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया

समाज हित में काम करने प्रयासरत रहूंगा – इदरीस
शाम ए उर्दू कार्यक्रम में मुशायरा कवि सम्मेलन पश्चात छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने अपना उदबोधन दिया। जिसमें उन्होंने कहा खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ के अंतिम क्षेत्र में आ कर सब से रूबरू होने का अवसर मिला। पिछड़ा क्षेत्र होने के बावजूद भी यहाँ के लोगों में उर्दू के लिए ललक दिखी। आने वाले समय में सुकमा में एक लाइब्रेरी कम्प्यूटर सेंटर का स्थापना के लिए प्रयास किया जायेगा। मदरसों में मौजूद शिक्षकों के वेतन विसंगति को सरकार से मांग करते हुए इस समस्या को दूर करने की पुरी कौशिश करने की बात कहते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करूंगा। इस अवसर पर सभी मुख्यअथितियों द्वारा जिले से आए सभी ब्लाकों के सदरों को समाज हित में काम करने को लेकर प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र छात्राओं जो कि मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाए उन्हें भी मोमेंटो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उर्दू को बढावा देने वाले पुस्तकों का वितरण व विमोचन करते हुए, प्रधानमंत्री के 15 सुत्रीय योजना व राज्य शासन के योजनाओं से जुड़े पुस्तकों का भी वितरण किया गया।
There is no ads to display, Please add some


