गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा वर्ष 2023-24 की कक्षा 12वी की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान मण्डल के अवर सचिव भोज राम साहू के नेतृत्व में सम्भागीय सहायक सचिव नारायण मजूमदार, कक्ष अधिकारी सतानन्द मिश्रा के द्वारा फिंगेश्वर विकासखंड के शासकीय उमावि परसदा जोशी, शासकीय उमावि बासीन, शासकीय उमावि भसेरा, शासकीय उमावि ठाकुर दलगंजन सिंह फिंगेश्वर, शासकीय उमावि किरवई, शासकीय उमावि जामगांव, शासकीय उमावि शेर के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण के दौरान केंद्राध्यक्षों को प्रश्नपत्रों में रोल न अंकित करने उत्तर पुस्तिकाओं में सेट अंकित करने के निर्देश दिए तथा परीक्षा सुचारू रूप से संचालित होना पाया गया।
There is no ads to display, Please add some
