धान और किसान भाजपा के लिए केवल चुनावी मोदी सरकार ने ना एमएसपी की गारंटी दी ना सी2 फार्मूले पर 50% लाभ आय के बजाय लागत तिगुनी – जितेंद्र सिंह ठाकुर
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जनभागी दारी शासकीय महाविद्यालय अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि भूपेश सरकार ने प्रमाणित किया है कि किसान पुत्र ही किसानों की समृद्धि के लिए आवश्यक नीतियों को व्यवस्थित तरीके से धरातल पर उतार कसता है। चाहे किसानों की कर्ज माफी की बात हो, या वादे से अधिक धान की कीमत भूपेश सरकार किसानों से किया अपने हर एक वादे पर खरी उतरी है। विगत साढे चार वर्षो से छत्तीसगढ़ में 3लाख 37 हजार हेक्टेयर से अधिक सिंचाई का रकबा बढ़ा है। 6 लाख से अधिक कृषि पंपों को 10900 करोड़ की राहत निशुल्क और रियायती की बिजली के तौर पर दी जा रही है। धान खरीदी के हर साल नए रिकॉर्ड बनाने के बाद अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी का ऐतिहासिक निर्णय छत्तीसगढ़ में किसानों की समृद्धि की दिशा में निर्णायक कदम है।विगत खरीफ सीजन में 1लाख 7 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी के बाद आगामी खरीफ सीजन में 135 से 140 मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। 15 साल रमन सिंह के कुशासन में कभी बोनस कभी रतनजोत कभी औषधि खेती कभी फसल बीमा तो कभी मुक्त बिजली कनेक्शन के नाम पर किसानों को ठगा गया। असलियत यह ही है कि भाजपा आदतन किसान विरोधी है 15 साल में रमन राज में छत्तीसगढ़ का किसान लगातार बदहाल होता रहा है। नकली बीज नकली दवा नकली खाद के अवैध कारोबारी को भाजपाई संरक्षण प्राप्त था। कृषि उपकरणों पर दिए जाने वाले सब्सिडी के लिए काउंटर तक हुआ करते थे। भूपेश बघेल ने उच्च व्यवस्था को खत्म करके सब्सिडी हितग्राहियों के खाते में सीधे जमा करने का व्यवस्था की। एल्डर मेन नगर पंचायत फिंगेश्वर जितेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि 2014 में केंद्र की मोदी सरकार ने वादा किया था देश के किसानों से स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुरूप C2 फार्मूले पर 50% लाभ देते हुए एमएसपी देने का क्या हुआ उसे वादे का तीन कृषि काले कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समय प्रधानमंत्री ने देश के किसानों के साथ वादा किया था। एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए कमेटी बनाने का आखिर क्या हुआ उस वादे का डीजल पर केंद्रीय एक्साइड में 10 गुना वृद्धि। सट्टा पोषित संरक्षण और मुनाफाखोरी के चलते खाद बीज कीटनाशक में बे लगाम महंगाई की मार पोटाश की कीमत 1 साल में 140 रुपए प्रतिशत वृद्धि लेकिन एमएसपी में वृद्धि मंत्र 7% किसान विरोधी मोदी सरकार में खाद सब्सिडी में हर साल लगभग 25 प्रतिशत कटौती कर रही है। विगत बजट में खाद सब्सिडी के बीच 1 लाख 40 हजार करोड़ का प्रावधान था। जिसे इस बजट में सीधे 35 हजार करोड़ घटाकर 1 लाख 5 हजार करोड़ कर दिया है। छत्तीसगढ़ में तो भूपेश सरकार ने बिना भेदभाव की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 9000 धान के किसानों और 10000 अन्य फसल लेने वालों किसानों को प्रति एकड़ छत्तीसगढ़ के सभी किसानों को दे रही है। छत्तीसगढ़ में मिलेटस देश और दुनिया में सर्वाधिक कीमत पर किसानों से खरीदी की जा रही है। मिलेटस के किसानों कोदो ₹3000 प्रति क्विंटल कुटकी 3100 रुपए और रागी 3578 रुपए प्रति क्विंटल केवल छत्तीसगढ़ में मिल रहा है। छत्तीसगढ़ का किसान भाजपा के किसी वादे पर भरोसा नहीं करेगा भूपेश सरकार पर किसानों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है
There is no ads to display, Please add some
