रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में जनता ने बीजेपी को 54 सीटों बहुमत मिला है। अब भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी,लेकिन सवाल ये है कि, इस बार छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन बनेगा। बीजेपी के कद्दावर नेता जिन्होंने आठवीं बार रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व सीएम रमन सिंह के साथ छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और रायगढ़ से जीते ओपी चौधरी टॉप रेसर हैं।

बृजमोहन अग्रवाल:- बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से आठवीं बार जीत हासिल की है,उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार महंत राम सुंदर दास को रिकॉर्ड 67 हजार मतों से पराजित किया। बृजमोहन अग्रवाल को कुल 109263 मत मिले,उन्होंने कांग्रेस के डॉ महंत रामसुंदर दास को 67851 से पराजित किया। डॉ महंत रामसुंदर दास को 41412 मत मिले बृजमोहन अग्रवाल, डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बृजमोहन को रायपुर दक्षिण सीट को भाजपा के अभेद्य किले में तब्दील करने के लिए श्रेय दिया ही जाता है, इनकी गिनती स्वच्छ छवि के सरल-सहज नेताओं में भी होती है।

ओपी चौधरी: ओपी चौधरी इस बार रायगढ़ सीट से जीते हैं।इनकी गिनती एक तेज तर्रार और विजनरी आईएएस के तौर पर होती है। 2005 के बैच के आईएएस अफसर 13 वर्ष इन्होंने आईएएस के पद पर काम किया जिसके बाद इन्होंने सर्विस से त्यागपत्र देकर बीजेपी में शामिल हुए। इन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करीबी कहते हैं।चुनाव प्रचार में अमित शाह ने जनता से कहा था कि, आप इन्हें जीत कर सदन में भेजिए। हम इन्हें बड़ा आदमी बना देंगे।लिहाजा ओपी चौधरी की दावेदारी बनती है।

अरुण साव : जब पार्टी को कांग्रेस से पिछली चुनाव में हार मिली तो उसके बाद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी अरुण साव को दी गई। ये बिलासपुर से लोकसभा सांसद हैं। इस बार लोरमी से विधायक का चुनाव लड़े और भारी मतों से जीते। अरुण साव को रणनीतिकार भी कहते हैं।इसके अलावा इस बार इनके प्रदेश अध्यक्ष रहते पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया है।

इनके प्रदेश अध्यक्ष रहते पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया है. संघ के भी ये करीबी माने जाते हैं। इसी वजह से ये भी सीएम पद की सूची में शामिल हैं।

पूर्व सीएम रमन सिंह:- पूर्व सीएम रमन सिंह स्वाभाविक रुप से इस सुची में शामिल हैं. उनके पास राज्य के शासक का और शासन चलाने का कुशल अनुभव है।केंद्रीय मंत्री का भी अनुभव है।विपक्ष में बैठने का भी अनुभव है। इनके अलावा भी चेहरा है। जो इस पद के लिए रेस में है।

पुर्व सांसद विष्णु देवसाय- विष्णु देवसाय लगातार भारतीय जनता पार्टी में लम्बे समय से पार्टी में शामिल सराहनीय कार्य और कुशल नेतृत्व जानकार मे जाने जाते हैं। लोकसभा सांसद रह चुके विष्णु देवसाय-एक अच्छे नेता में पहचान और साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में आदिवासी बाहुल्य ने जीत हासिल कराने का एक नाम गुंज रही है‌। ऐसे में विष्णु देवसाय-का नाम भी रेस में शामिल हो सकते हैं।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version