रायपुर (गंगा प्रकाश)। अपने ऊपर हुए हमले के बाद छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को एक बार फिर जनता के बीच में पहुंचे। बृजमोहन अग्रवाल ने महामाया मंदिर वार्ड में जनसंपर्क यात्रा निकाली और जीत का आशीर्वाद मांगा।यात्रा का शुभारंभ बूढ़ेश्वर मंदिर चौक से हुआ।इसके बाद शीतला मंदिर ब्रह्मपुरी बिरंचि मंदिर रोड राज टावर गांधी मैदान गौरा चौरा दत्तात्रेय मंदिर गली महामाया पारा गली गजराज चौक योगेश गली गोवर्धन चौक पटेल पारा गजराज चौक ढीमर पारा पटेल विद्या मंदिर सीएसईबी सब स्टेशन चंदन किराना स्टोर्स सावरा गली हिम्मत अली गली मेन रोड लक्ष्मी नारायण स्कूल बजरंगबली मंदिर देवकी बाल उद्यान होते हुए सती मंदिर पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अगर भूपेश बघेल की सरकार में पूर्व मंत्री और 7 बार के विधायक पर हमला हो सकता है। तो जनता कितनी सुरक्षित है।इसको समझा जा सकता है।उन्होंने भाजपा की सरकार बनने पर योगी आदित्य नाथ की तरह छत्तीसगढ़ में गुंडों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाने की बात कही। इसके साथ ही बृजमोहन ने बदहाल सड़क स्वास्थ्य और शिक्षा को बड़ी समस्या बताया हैं।उन्होंने सरकार बनने के बाद जनता को इन मूलभूत समस्याओं से छुटकारा दिलाने का आश्वासन  दिया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version