छत्तीसगढ़ सरकार का सफाई दीदियों एवं मित्रों के पक्ष में निर्णय स्वागत योग्य

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छ.ग. सरकार द्वारा पहली बार नगरीय निकायों में सफाई दीदियों एवं मित्रों के पक्ष में निर्णय लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सार्थकता,आवश्यकता एवं प्रमुखता प्रदान की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्रों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों व सफाई मित्रों के लिए राहत का पिटारा खोलने एवं साथ साथ कई सुविधायें प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षद पदमा  यदु,शांति कोसरे,चांदनी कश्यप,जगदीश यदु,दीपक श्रीवास ने बधाई एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सफाई दीदियों एवं मित्रों की मांगे लंबे समय से चली आ रही थी जिसका कांग्रेस की सरकार ने अनदेखा किया और भाजपा सरकार ने उनके पक्ष में बढा फैसला लिया जो कि साधुवाद के पात्र है।नवनिर्वाचित पार्षदों ने कहा कि हाल में सम्पन्न हुये नगरीय निकाय चुनाव के घोषणा पत्र मे था कि स्वच्छता दीदियों को साप्ताहिक अवकाश दिलाया जावेगा उक्त घोषणा सरकार ने तत्काल लागू किया है।नवनिर्वाचित पार्षदों ने बताया कि अब नगरीय क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सप्ताह में एक दिन अवकाश दिया जावेगा। 8 घण्टे से अधिक सेवा नही देना है महीना में एक सी.एल. अवकाश भी प्राप्त होगा। श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीयन कराकर श्रम विभाग विभाग के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जावेगा। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के अलावा नाली सफाई का कार्य सफाई मित्रों से ना कराया जावें ऐसा निर्देश जारी किया गया अगर कोई दूसरा कार्य कराया जाता है तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। जो कि स्वागत योग्य कदम है मणिकंचन केन्द्रों में काम करने वाले सफाई मित्रों को वर्दी दस्तानें, मास्क, जूता व टोपी भी देने का फैसला भाजपा सरकार ने लिया है। मिशन क्लीन सिटी के अन्तर्गत प्रतिमाह मोबाईल मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य से कर दवा भी दिया जाना प्रस्तावित है।इससे शहर के स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version