जिले में 23 परीक्षा केन्द्र बनाये गये

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता दो पालियों में 9925 परीक्षार्थी एवं पी.पी.टी में 359 परीक्षार्थी होंगे शामिल

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 23 जून रविवार को छत्तीसगढ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजीटीईटी) की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जावेगी। प्रथम पाली की परीक्षा (एक से पांच तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए) प्रातः 10 से 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा (छः से आठ तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए) दोपहर 02 से 04.15 बजे तक आयोजित की गई है। साथ ही 23 जून को ही प्रथम पाली में प्रातः 09.00 बजे से 12.15 बजे तक पी.पी.टी. 2024 प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। जिसके लिए गरियाबंद जिले में 23 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। प्रथम पाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 4164 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 5761 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार प्रथम पाली में पीपीटी प्रवेश परीक्षा में 359 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता दो पालियों में एवं पी.पी.टी परीक्षा प्रथम पाली में होगा

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा को नोडल अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मुका राम नाग को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। जिला प्रशासन द्वारा दोनों परीक्षा केन्द्रों में एक-एक आब्जर्वर नियुक्त कर दिया गया है। साथ ही नकल रोकने के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है।

  • परीक्षार्थियां के लिए विशेष निर्देश – परीक्षार्थी वर्ष 2024 को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2024 का ही प्रवेश पत्र इंटरनेट से निकालकर लाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसमें एक परीक्षार्थी के लिए व एक व्यापम की प्रति होती है। परीक्षा हाल में दोनों प्रति साथ लायेंगे। परीक्षार्थी अपना-अपना परीक्षा केन्द्र निर्धारित समय से पूर्व पहुंचे। परीक्षार्थी स्वयं के पहचान हेतु वोटर आईडी, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेस की मूल प्रति साथ लाने के निर्देश दिये है। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा हाल में मोबाईल, कैल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना लाना वर्जित है।  

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version