रायपुर(गंगा प्रकाश):-कांग्रेस ने आज पार्टी मुख्‍यालय राजीव भवन में एक प्रेसवार्ता में भाजपा द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र के वायदों को लेकर गंगाजल की कसम का जो भ्रम फैलाया जा रहा उस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त किया हैं। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस झूठ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। गौरतलब हो कि छत्‍तीसगढ़ में शराबबंदी के मुद्दे को लेकर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। एक ओर भाजपा शराबबंदी के मुद्दे को लेकर राज्‍य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है तो वहीं कांग्रेस बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए इसे दुष्‍प्रचार बता रही है। कांग्रेस ने आज पार्टी मुख्‍यालय राजीव भवन में एक प्रेसवार्ता में भाजपा द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र के वायदों को लेकर गंगाजल की कसम का जो भ्रम फैलाया जा रहा उस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त किया। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस झूठ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। नोटिस दिया जाएगा, माफी मांगने की मांग करेंगे, फिर भी नहीं माने तो रिपोर्ट दर्ज कराया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदेश भर घूम-घूम कर गंगाजल के नाम पर झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। गंगाजल सम्मान यात्रा निकालकर भाजपा द्वारा कांग्रेस के हर वादे के लिये यह दुष्प्रचार किया जा रहा कि कांग्रेस ने गंगाजल लेकर वादा किया था भाजपा के नेता बेशर्मी पूर्वक गंगाजल का नाम लेकर झूठ बोल रहे है। 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले इसी राजीव भवन में एक पत्रकारवार्ता में ”गंगाजल को साक्षी मानकर कांग्रेस के नेताओं ने संकल्प लिया था कि हमारी सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेंगे“। यह संकल्प सिर्फ किसानों के कर्जमाफी का था।

गंगाजल लेकर कसम खाने या संकल्प लेने की नौबत क्यों आई ?

 यह नौबत भी भाजपा के द्वारा फैलाये गये झूठ वायदे के कारण आई थी। भाजपा के आईटी सेल ने सोशल मीडिया में एक फर्जी पत्र वायरल किया था। जिसमें उस समय के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन का फर्जी लेटर पैड था और तत्कालीन मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी के हस्ताक्षर से बनाया गया था। इस फर्जी पत्र में कहा गया था कि किसानों की कर्जमाफी की बात घोषणा पत्र में जो है वह गलत है इस पर ज्यादा जोर नहीं देना है। भाजपा के इस फर्जी वादे को बेनकाब करने के लिये उक्त पत्रकारवार्ता लेना पड़ा था जिसमें सिर्फ कर्जामाफी की बाते हुई थी।

हमारा घोषणा पत्र कांग्रेस के लिये पवित्र दस्तावेज के समान है। हम अपने घोषणा पत्र के सभी 36 वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने अपने घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वादों को पूरा कर दिया है। इससे तिलमिला कर भाजपा गंगाजल का नाम लेकर झूठ बोल रही है। विशेषतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, भाजपा अध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष इस झूठ को फैला रहे।

प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा झूठ बोल रही है कि कांग्रेस ने सभी वादो के लिये गंगाजल की कसम खाया था। भारतीय जनता पार्टी में साहस है उनमें गंगाजल के प्रति सम्मान है तो भाजपा के नेता हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाये कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के सभी वादो के लिये गंगाजल लेकर कसम खाया था। इनमें साहस नहीं है ऐसा करने का क्योंकि ये लोग गंगाजल के नाम पर झूठ बोल रहे हैं। हम भाजपा नेताओं को गंगाजल उपलब्ध करवा देंगे।

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि लेटर पैड किसी और का हस्ताक्षर किसी और का कर्जमाफी के लिये भाजपा का झूठ का सहारा ले रही है। झूठ बोलने के लिये गंगाजल जबकि गंगाजल को पवित्र माना जाता है। यह राजनीति में स्वीकार्य नहीं है। यह छत्तीसगढ़ को स्वीकार्य नहीं है। रमन सिंह जी को पता है। ठीक से पता है क्यों गंगाजल की शपथ ली गयी। सिर्फ राजनैतिक फायदे के लिये दुष्प्रचार करना असत्य कथन करना स्वीकार्य और भ्रम फैलाने के लिये झूठ का सहारा लेना गलत है। जो नहीं हुआ है उसे बार-बार बोलकर असत्य कथन करना बदनीयति से अशांति फैलाने के लिये झूठ का सहारा लेना गलत बयानी के लिये गलत है। इस लिये रमन सिंह को कानूनी नोटिस दिया जायेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version