सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान तीजा पर्व के मौके पर विधायक विकास उपाध्याय ने माताओ व बहनो से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग का कराया शुभारम्भ और उनके हाथो से जिला स्वास्थ्य अधिकारी मीरा बघेल को सौपी चाबी…

नई बिल्डिंग के शुभारम्भ से क्षेत्र की जनता को अब और अच्छे से मिल सकेगा इलाज का लाभ और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी मज़बूती – विकास उपाध्याय

छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की योजनाओं को क्षेत्र की जनता तक पहुचाँना मेरा पहला कर्तव्य – विकास उपाध्याय

रायपुर (गंगा प्रकाश)। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि शहरी क्षेत्र के गरीब और निचली बस्ती में रहने वाले लोगों को बीमार होने पर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। और वहाँ भीड़ की वजह से गरीब वर्ग के लोगों को मजबूरी वश अधिक पैसे में इलाज कराना पड़ता है और उन्हें शासन की बहुत सी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता।

रामनगर मे स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी बिल्डिंग मे हर महीने लगभग 20-25 महिलाओ की डिलीवरी होती थी, जगह का भी अभाव हो रहा था, जिसके चलते जनता की बढ़ती ज़रूरतों को देखते हुए सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने नई बिल्डिंग का शुभारम्भ आज तीजा पर्व के मौके पर घर आई क्षेत्र की माताओ व बहनो के द्वारा कराया और उनके हाथो से अपनी मौजूदगी मे स्वास्थ्य केंद्र की चाबी जिला स्वास्थ्य अधिकारी मीरा बघेल को सौपी।

विधायक ने बताया कि जो जो सुविधाएं पुरानी बिल्डिंग मे उपलब्ध नहीं थी वो सब सुविधाओं को नई बिल्डिंग मे सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग शुरू होने के बाद क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता को और खासकर ग़रीब, असहाय लोगो को बड़ा लाभ होगा।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220829-WA0125.mp4

आज अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को अपने क्षेत्र परिवार को समर्पित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का बहुत बहुत आभार जो कि लगातार हमारे प्रदेश मे स्वास्थ्य सुविधा को मज़बूती देने का काम कर रही है इस स्वास्थ्य केंद्र मे छत्तीसगढ़ सरकार की 17 योजनाओं का लाभ जनता को दिया जाता है।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220829-WA0127.mp4

सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से विधायक विकास उपाध्याय अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न वॉर्डों में निरंतर सघन दौरा कर वॉर्डों की समस्याओं से अवगत हो रहे है और उनका निराकरण करने  निगम के अधिकारियों को आदेशित कर रहे है विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आम जनता की छोटी छोटी समस्याओं को जानने और समझने मैं खुद उनके द्वार पहुँच रहा हु और उनकी समस्याओं का  निराकरण भी त्वरित कर रहा हु सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि जनता अपने विधायक से रूबरू हो और आसानी से अपनी समस्याओं को बता सके और उसका निराकरण करा सके रामनगर में स्वास्थ संबंधी बहुत सी समस्यायों के निराकरण हेतु आज इसी कड़ी में रामनगर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एंड वेलनेस सेंटर की नई बिल्डिंग का शुभारम्भ हुआ है जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को होगा और स्वास्थ्य सुविधा को मज़बूती मिलेगी।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220829-WA0126.mp4
https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220829-WA0128.mp4

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version