छुरा(गंगा प्रकाश):-छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण संघ से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और महिला बाल विकास मंत्री के नाम  परियोजना अधिकारी छुरा को ज्ञापन सौंपा। वही प्रदेश स्तरीय रायपुर में पांच दिवसीय महापड़ाव में शामिल होंगे।

28 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल

बागबाहरा ब्लाक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने छह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम और महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को सौंपा है। जिसमें कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध तरीके से विरोध जताते हुए 23 जनवरी से 27 जनवरी 2023 तक महापड़ाव में शामिल होने की जानकारी दी है। इसके बाद मांग पूरी नहीं होने पर 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन यह बात कही गई है

सौंपे गए ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किए जाने तक सरकार द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में घोषित नर्सरी शिक्षक पर उन्नयन और कलेक्टर दर पर वेतन तत्काल दिए जाने, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर शत प्रतिशत एवं कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति दिए जाने एवं विभागीय सेवा भर्ती नियम में संशोधन की जाने की मांग की है।

आरक्षण विधेयक को लेकर राजधानी मे जंगी रैली तीन जनवरी को

इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राइमरी स्कूलों में प्राइमरी शिक्षक का दर्जा एवं वेतन दिए जाने, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समान काम का समान वेतन एवं फ्रैस कार्यकार्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर समाहित किए जाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5 लाख रुपए एवं सहायिकाओं को 3 लाख रिटायरमेंट के बाद एक मुश्त राशि दिए जाने और मासिक पेंशन, ग्रेज्यूटी व बीमा योजना लागू किए जाने तथा प्रदेश स्तर पर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए और पोषण ट्रेकर इसके अलावा जबतक अन्य कार्यों के लिए मोबाइल, नेट चार्ज नहीं दिया जाता तब तक मोबाइल पर कार्य करने दबाव नही दिए जाने मांग की है।

मांगे नही हुई पूरी तो सरकार को आगामी विधानसभा में भुगतना पड़ेगा खामियाजा

छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका कल्याण संघ प्रांताध्यक्ष श्रीमती सरिता पाठक ने कहा कि सरकार से हम पिछले कई सालों से अपनी 6 मांगों को पूरा कराने के लिए गुहार लगा रहे हैं। लेकिन सरकार ने हमारी मांगों को पूरा करना तो दूर इस कोई संजीदा रूख अब तक नहीं अपनाया है।श्रीमती पाठक ने कहा कि सरकार की कई योजनाओं के सफल संचालन में हमारा सबसे बड़ा योगदान हैं। हम सरकार की हर योजना को सफल करने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। इसके अलावा कुपोषण को दूर करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार हमारी मांगों का पूरा करने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठा रही है। जिसका खामियाजा प्रदेश की  हजारों आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को भुगतना पड़ रहा। मानदेय में बढ़ोतरी नहीं होने से जीवन यापन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इधर दूसरी ओर शामिल कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने जल्द हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो इसका खामियाजा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। मुख्यमंत्री व श्रीमती अनिला भेड़िया मंत्री महिला एवम बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ के नाम 6 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन परियोजना अधिकारी छुरा को सौंपा हैं।जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष रेखा साहू,उपाध्यक्ष जानकी निषाद,सचिव बिजलानी यादव,सेक्टर अध्यक्ष,गोदावरी,नीलांबरी,तिलेश्वरी, स्वर्णलता,कुमारी सेन,लक्ष्मी ,चित्ररेखा सहित सेंकडो की संख्या में कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version