एबीवीपी ने सामाजिक एवं ग्रामीणों के साथ थाना प्रभारी से मिलकर पीड़िता के आरोपी पर जल्द कार्यवाही करने की मांग

राजिम (गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सामाजिक लोगो परिजनों व ग्रामीणों के साथ मिलकर आज फिंगेश्वर थाने का घेराव किया है,

मामला फिंगेश्वर क्षेत्र अंतर्गत विगत 13 दिन पहले ग्राम बासीन का है जहां ग्राम बासिन की छात्रा के साथ गांव के ही लड़के द्वारा छात्रा की अश्लील तस्वीरें फोटो बनाकर के सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दिया धमकी देते हुए युवक ने 20 हजार रुपए की डिमांड रख रहा था परिजनों को बार बार मेसेज और फोटो सेंड करके लगातार धमकी दे रहे युवक ने परिजनों के द्वारा जब पैसों न दिया गया तो छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में शेयर करना चालू कर दिया गया, छात्रा की अश्लील तस्वीर लगातार फैलता चला गया

परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने फिंगेश्वर थाने रात्रि 12 बजे गए वहां थाना प्रभारी के लापरवाही के चलते रिपोर्ट नहीं लिखा जा रहा था,5 घंटे के बाद सुबह 5 बजे मामला दर्ज हुआ पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया लेकिन लगातार थाने से कार्यवाही की जानकारी लेते हुए बात करते रहे लेकिन पुलिस प्रशासन सुस्त एवं चुप्पी साधे बैठे हुई है,आज 13 दिनो से किसी भी प्रकार का कोई ठोस कार्यवाही नही किया गया है,परिजनों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था,ज्ञात हो कि लगातार आरोपी खुलेआम घूम रहा है फिर भी किसी भी प्रकार का ठोस कदम अभी तक नही लिया गया,

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परिजनों से बात करके आज फिंगेश्वर थाने का घेराव किया थाना प्रभारी से मिलकर इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्यवाही करने की मांग किया है

इस अवसर पर अभाविप के प्रदेश सहमंत्री अनंत सोनी,विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष शिशुपाल राजपूत, जिला मंत्री डिगेश्वर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजिम ईकाई से योगश सागर

गौरव राव,डिकास देवांगन,जय शर्मा,करन सोनकर,राहुल गंधर्व,लोकेश निषाद फिंगेस्वर के मुकेश साहू,मोहित साहू,अन्नू निषाद,भोज निषाद,उग्र सेन यादव एवम पीड़िता के पिता जी महेश्वर साहू के साथ ग्राम बासिन के ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version