गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। एकीकृत बाल विकास परियोजना छुरा अंतर्गत 28 उम्मीदवारों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गये हैं। इनमें 27 आंगनबाड़ी सहायिका एवं 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए नियुक्ति ओदश जारी किए गये हैं। चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं कार्यकर्ता को 24 अक्टूबर तक परियोजना कार्यालय छुरा में कार्यभार ग्रहण कर संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शासन से 10 हजार रूपये प्रतिमाह एवं सहायिकाओं को 5 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होंगे। भर्ती प्रक्रिया के त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप नियुक्ति पाने पर उम्मीदवारों ने जिला प्रशाासन एवं कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल का आभार जताया है।

कलेक्टर श्री अग्रवाल के लगातार समीक्षा एवं निर्देशानुसार तेजी से हुई कार्यवाही

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दीपक अग्रवाल प्रति सप्ताह समय-सीमा की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी के रिक्त पदों में भर्ती प्रक्रिया के प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया को सम्पन्न कराने त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज एक साथ 28 अभ्यर्थियों को आंगनबाड़ी में नौकरी मिल गई है। परियोजना कार्यालय छुरा द्वारा जारी आदेशानुसार छुरा विकासखण्ड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं कार्यकर्ता को पदस्थ किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version