छुरा (गंगा प्रकाश)। एडीबी प्रोजेक्ट के तहत पांडुका ,जत्माई घटारानी, मडेली मुंडा गांव मार्ग का उन्नयन एवं पुनरनिर्माण कार्य किया जा रहा है इसके तहत लोक निर्माण द्वारा प्रोजेक्ट के तहत या कार्य स्वीकृत है। लगभग 11, 9 2019 से चालू इस कार्य में कार्य की अवधि 24 माह था।पर लगभग 5साल से कछुआ गति से कार्य प्रगति पर है।जो अब तक पूरा नहीं होते दिख रहा है।तथा इन दिनों तौरंगा से लेकर जतमई तक कार्य में मुरम एवं गिट्टी का बिछाया जा रहा है पर निर्माण कंपनी द्वारा पानी छिड़काव नहीं होने से मोहल्ले वासी सहित जतमई दर्शनार्थी और राहगीर बहुत परेशान है ।ब्लॉक मुख्यालय छुरा वा तहसील जाने वाले राहगीर भी काफी मुश्किलों में आना-जाना कर रहे हैं। दिखावे के लिए कभी-कभी निर्माण एजेंसी द्वारा पानी टैंकर से पानी डाल दिया जाता है पर उतना पानी नहीं डाला जाता जिस से राहगीर और मोहल्ले वाले को इस धूल भरी गुबार से राहत मिल सके ऐसा नहीं है कि निर्माण एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी को जानकारी नहीं दिया गया है । इस बारे में ए डी बी प्रोजेक्ट के परियोजना प्रबंधक को भी इस मामले में जानकारी दी गई पर उन्होंने इसे छोटा सा कार्य है हो जाएगा करके पल्ला झाड़ दिया तो वही सांकरा गांव स्थित कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को भी जानकारी दी गई की सड़क पर पानी छिड़काव किया जाए जिससे लोग परेशान है। पर निर्माण एजेंसी के द्वारा अभी तक पानी में छिड़काव नहीं किया गया लगभग 37.7 किलोमीटर तक बनने वाले इस करोड रुपए की लागत की सड़क में गुणवत्ता का तो पता नहीं पर लापरवाही का तो हद ही।हो गया है । धूल भरे सड़क से ग्रामीण परेशान होते रहते हैं । सड़क में आना जाना मुसीबत का कारण बनता जा रहा है जिससे सर्दी खांसी और दमां वाले मरीज के लिए तो जी का जंजाल है वहीं घरों के छप्पर और छतों के माध्यम से घरों तक धूल घुस रहा है ।जिससे खाने पीने की चीजों में धूल बैठने से महिलाए जायदा परेशान है।बार बार बर्तन साफ करना पड़ रहा है।अब लोग भगवान से ही मन्नत मांग रहा है। कि कब सड़क निर्माण जल्दी पूरा हो।
छुरा : सड़क निर्माण में नहीं हो रहा पानी छिड़काव धूल के गर्दे से राहगीर व मोहल्ले वासी परेशान
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
