छुरा (गंगा प्रकाश)। छ०ग० शाकम्भरी सेवा संस्थान एवं ग्राम मोहराडीही व ग्राम टेगनाबांसा के ग्रामवासियों के सहयोग द्वारा ग्राम मोहराडीही में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण किया गया। जहा थाना प्रभारी निरीक्षक भोलासिंह राजपूत एवं ग्राम सरपंच श्रीमति राजकुमारी ध्रुव एवं विशेष अतिथि संत अखिलेश्वरी शरण महराज, संत मारूती नंदन महराज, मनोज पटेल समाजसेवी, रोशन देवांगन समाजसेवी, किशोर कोठारी मौजूद थे। वृक्षारोपण के साथ साथ थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह राजपूत के द्वारा ग्रामीणों को पौध वितरण भी किया गया।
There is no ads to display, Please add some
