मुख्य अतिथि सक्ती कलेक्टर के हाथो “भाई ग्रुप मालखरौदा 02” हुआ सम्मानित
करन अजगल्ले
सक्ती (गंगा प्रकाश)। 26 मार्च दिन रविवार को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, रायपुर जिला इकाई सक्ती द्वारा जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सक्ती के हटरी धर्मशाला में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकार सम्मेलन और साथ ही विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालो को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया इसी कड़ी में मालखरौदा क्षेत्र में गौ सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए “भाई ग्रुप मालखरौदा 02” को कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नुपुर राशि पन्ना कलेक्टर सक्ती के हाथो शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए भाई ग्रुप के गौरव गवेल ने कार्यक्रम आयोजको को धन्यवाद ज्ञापित किया है और कहा की हमेशा सामाजिक क्षेत्रों में जहा भी हमारी आवश्यकता पड़ेगी हम वहा उपस्थित रहेंगे।
There is no ads to display, Please add some


