फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ी परंपराओं,तीज त्योहारों एवं संस्कृति को भाजपा विकास नहीं समझती,छ.ग. में समृद्धि और विकास की रीढ़ की हड्डी है,किसान और कृषि,परंतु भाजपा को पिछले 5 साल में छ.ग. सरकार और इसके मुखिया भूपेश बघेल द्वारा इन सभी क्षेत्रों में की गई प्रगति,विकास तथा खुशहाली नही दिख रही है,क्योंकि भाजपा ने अपने सरकार के 15 सालो में मात्र बाहरी तामझाम,अनगिनत अनुपयोगी निर्माण कार्य जिनमे मात्र भ्रष्टाचार को ही प्रश्रय दिया।राजिम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की सरकार और कांग्रेस पार्टी के साथ राजिम विधायक पर की गई अनर्गल टिप्पणी पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहु ने रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि छ.ग. के पारंपरिक त्योहार हरेली एवं छ.ग. में गाँव गाँव में युवाओं द्वारा श्रद्धा एवं विश्वास से खेले जाने वाले विशुद्ध छत्तीसगढ़ी खेल गेढ़ी के साथ छ.ग. के सबसे स्वादिष्ट छोटे से छोटे परिवार में खाये जाने वाले पौष्टिक भोजन बासी पर छ.ग. भाजपा मुखिया ने जिस प्रकार लज्जाजनक एवं हास्यास्पद टिप्पणी की है,उससे छ.ग. के प्रति उनका एवं उनकी पार्टी की गिरी हुई मानसिकता का ज्ञान होता है।भाजपा को समझ जाना चाहिए की छ.ग. के प्रति उनकी दुर्भावनापूर्ण सोच ही उनके छ.ग. में विनाश का कारण है और रहेगी।श्री साहु ने कहा की भाजपा छ.ग. में सत्ता के लिए छटपटा रही है। छ.ग. में पिछले 5 साल में हुए वास्तविक विकास से भाजपा तिलमिला गई है।भूपेश बघेल ने 5 सालों में छ.ग. के ग्राम्य विकास को नयी उचाईं दी है।कृषकों के कर्ज माफी करने से शुरू हुई छ.ग. की कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ साथ प्रदेश के प्रत्येक वर्ग चाहे महिला हो,युवा हो,ग्रामीण आबादी हो,खिलाड़ी,मजदूरो,शिक्षित बेरोज़गारो,छ.ग. शिक्षा के विस्तार,श्रमिकों आदि प्रत्येक उपेक्षित एवं गरीबो.किसानों,पशुपालकों के लिए अनेकों योजना ना सिर्फ़ बनायी बल्कि धरातल पर योजनाओ का लाभ भी दिया है।किसानपुत्र एवं ज़मीन से जुड़े भूपेश बघेल आज छ.ग. में सबसे ज्यादा लोकप्रिय एवं सशक्त नेता है।भावसिंग साहु ने कहा की भाजपा बिना किसी प्रमाण के मुख्यमंत्री के प्रति राजनैतिक प्रतिशोध के आरोप लगाकर समझती है की छ.ग. के भोले भाले लोगो को बहला-फुसला लेगी तो यह भाजपा का मूँगेरीलाल का सपना ही साबित होगा।छ.ग. की जानता ने पिछले 5 साल में भूपेश बघेल की सरकार के कार्यो का जवाब विधानसभा चुनाव में 75+ सीटो पर कांग्रेस को विजयी बनाकर देने तत्पर है। भवसिंग साहु ने कहा की छ.ग. में आज के किसान को पिछले पाँच वर्ष के पहले की तुलना में ज़्यादा प्रसन्न एवं अधिक आशावान देखा जा रहा है। राजीव गांधी न्याय योजना से छ.ग. का किसान तीज त्योहार,खेती किसानी,बच्चों की फीस पढ़ाई,शादी ब्याह में होने वाले खर्चों के लिए निश्चिंत रहता है।उसे हर जरूरत me राजीव गांधी न्याय योजना से पैसा मिलने लगा है।गाँव में लगभग प्रत्येक परिवार के पास आवागमन के लिये दो पहिया चार पहिया गाड़ी की व्यवस्था होती है।किसानों का जेब हमेशा उसकी जरूरतों को पुरा करता है।यही सब मिला है,छ.ग. की कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ीया सोच एवं कार्य करने की इच्छा शक्ति के कारण उन्होंने कहा की राजिम में छ.ग. भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने अपने उद्बोधन में बार बार “ये भूपेश बघेल” जैसे संबोधन से छ. ग. के ढाई करोड़ जनता के मुखिया के प्रति अमर्यादित शब्दों का उपयोग कर अपनी मानसिकता बताई है।जिसे लोगो ने समझा है और इसका करारा जवाब उन्हें मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version