गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने प्रदेश की भूपेश सरकार को घोर किसान विरोधी बताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए काफी काम किया है और अब केन्द्र सरकार तथा छत्तीसगढ़ में बनने जा रही भाजपा की प्रदेश सरकार दोनों मिलकर किसानों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगी। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनीष हरित ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने रात-दिन परिश्रम करने का संकल्प व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में प्रगति की रफ्तार तेज हुई है और किसानों के जीवन में जो सकारात्मक बदलाव व खुशहाली आई है उसे लेकर गांव-गांव घर-घर जाएंगे। श्री हरित ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में कृषि का कुल बजट मात्र 25 हजार करोड़ रूपए का हुआ करता था, आज वही बजट 1.25 लाख करोड़ रूपए का है। यह बजट ही कांग्रेस और भाजपा के शासनकाल की कृषि नीति का अंतर स्पष्ट करता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक फैसले लिए गए है। श्री हरित ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के हित में मील का पत्थर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि छत्तीसगढ़ की किसान विरोधी कांग्रेस सरकार यहॉ के 18 लाख किसानों को इस योजना के लाभ से वंचित रख रही है। प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि किसानों को इस योजना का लाभ मिले क्योंकि कांग्रेस सरकार की नीयत चुनाव तक सीमित है और किसानों की भलाई करने की कांग्रेस की नीयत कभी नहीं रही। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री हरित ने कहा कि किसानों की अच्छी पैदावार मिले, इसके लिए केन्द्र की सरकार ने खाद पर सब्सिडी बढ़ाई। कोरोना काल में भी केन्द्र सरकार ने किसानों को खाद सहज सुलभ कराने और किसानों को सुविधाएं देने में कसर बाकी नहीं रखी। जबकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मिटटी को वर्मी कंपोस्ट बात कर किसानों से प्रति एकड़ लगभग 900 ठग रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version